खरसावां में पेसा नियमावली 2025 पर प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम सभा तक पहुंचाने का लिया संकल्प
kharsawan
खरसावां के आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के मुंडाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पेसा नियम को ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड के जिम्मेदार मुंडाओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में पेसा नियमावली 2025 की जानकारी पहुंचाने के साथ इसके जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। नियमावली के बेहतर संचालन के लिए खरसावां प्रखंड की 13 पंचायतों को तीन-तीन पंचायतों के क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक नोडल मुंडा समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पेसा नियमावली के प्रावधानों को विस्तार से समझाने तथा जमीनी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से जल्द ही प्रत्येक क्लस्टर स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार सोय ने प्रतिभागियों को पेसा नियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए ग्राम सभा की शक्तियां, भूमि अधिग्रहण एवं भूमि वापसी, लघु वनोपज, बाजार प्रबंधन, ग्राम सभा का अपना खाता, गौण खनिज पर ग्राम सभा का अधिकार, साहुकारिता पर नियंत्रण, सीएनटी एक्ट, विलकिंसन नियम एवं एसपीटी एक्ट समेत विभिन्न अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अभियान में अपना अधिकार संगठन, आदिवासी हो समाज महासभा एवं मुंडा-मानकी स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर पेसा को कागजों से निकालकर ग्राम सभा की वास्तविक शक्ति बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से तुराम बोयपाइ, रामलाल हेंब्रम, मंगल उरांव, रवि बंकीरा, दिलीप बांडरा, हीरा सरदार, गोमिया बोदरा, गोविंद बोदरा, सुखराम सोए, लाल सिंह हेंब्रम, नंदलाल बांदिया, राजेंद्र जामुदा, छोटेलाल हेंब्रम, विष्णु लियांगी, मानकी जामुदा एवं वीर सिंह सिजुई सहित कई लोग उपस्थित थे।
October 27, 2026 9: 03 am
Breaking
- खरसावां के लाल बाजार गांव में जंगली हाथी का उत्पात, स्कूल का दरवाजा-खिड़की तोड़ी, मध्यरात्रि में नव प्राथमिक विद्यालय में हाथी ने बच्चों के भोजन के लिए रखा एक बोरा चावल खाया,
- बड़ाबाम्बो रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की नहीं हो सकी पहचान, मौत के कारणों की जांच में जुटी रेलवे पुलिस,
- खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर ‘माटी पोका’ अनुष्ठान संपन्न, 8 नवंबर से शुरू होगी काली पूजा मेला, कलश स्थापना व पूजा की तैयारियां शुरू,
- खरसावां में क्षत्रिय युवा मंच का विजयादशमी मिलन समारोह, बुजुर्गों को सम्मानित कर लिया आशीर्वाद, समाज के प्रत्येक व्यक्ति सामूहिक हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा-उमेश सिंहदेव
- खरसावां-कुचाई में मां लक्ष्मी की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा-अर्चना, कई पूजा पंडालों में भंडारा व प्रसाद वितरण,
- ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत* *3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड*
- खूंटपानी के दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण जिलिंग ताड़ नृत्य ने बांधा समां, भाषा-संस्कृति ही हमारी पहचान-सोनाराम बोदरा,
- खूंटपानी के कुमारलोटा फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, जोंको ब्रदर्स बिंदीबासा को पराजित कर पीएससी चोंयासाई बना चैंपियन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है खेल-गागराई,
