खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमें में
अदा की गई विशेष नमाज, मुल्क के अमन-चैन हुई दुआ
kharsawan
मुसलिम समुदाय का पवित्र माह-ए-रमजान शुरू हो चुका है। रमजान महीना के पहले जुमें में खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाज के बाद दुवाओं में मुल्क के अमन-चैन के लिए सामुहिक दुआएॅ मांगी। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोन्दपुर स्थित मस्जिदों में जुम्मे पर नमाज अदा की गई। रमजान में जुमे का विशेष महत्व होने के कारण लोग घंटो पहले ही मस्जिदों में पहुच गये थे। नमाज के पुर्व मस्जिदों में इमामों के द्वारा जुम्मा नमाज, रोजा का महत्व, पवित्र माह-ए-रमजान के बरकत, रोजा रखने के तरीके, रोजेदारों केा ऐतराम, कुराने-ए-पार्क के तिलावत करने आदि जानकारी दी गई। जुमें के नमाज के दौरान बच्चे, बुजुर्गो व युवाओं में उत्साह देखा गया। रमजान के जुम्मे का अलग-अलग महत्व है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार हर मुसलमान के लिए जुम्मे का नमाज जरूरी है। साथ ही रमजान के दौरान पड़ने वाले जुम्मे का नमाज को तो और भी अधिक अहमियत दी गई है। वही इस्लाम में जुम्मे को अल्लाह के दरबार में रहम का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नमाज पढ़ने वाले इंसान के पूरे हफ्ते की गलतियों को अल्लाह माफ करते है। साथ ही उसे आने वाले दिनों में एक अच्छा जीवन जीने का संदेश देते है।
July 26, 2026 4: 28 am
Breaking
- खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
