जेटेट के ओड़िया पाठ्यक्रम पर असमंजस, अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल,
परीक्षा से पहले निर्धारित पुस्तकों और पाठ्य सामग्री की सूची जारी करने की मांग, भाषा उत्थान एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा
Jharkhand
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में ओड़िया भाषा के पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है. भाषा उत्थान एसोसिएशन के सचिव नंदू कुमार पाण्डेय ने परीक्षा प्राधिकारियों से इस मामले में तत्काल स्पष्टता लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि नजदीक आने के बावजूद ओड़िया भाषा के अभ्यर्थियों को निर्धारित पुस्तकों, लेखकों और पाठ्य रचनाओं की स्पष्ट सूची उपलब्ध नहीं कराना चिंता का विषय है। श्री पाण्डेय ने कहा कि ओड़िया भाषा के पाठ्यक्रम में व्याकरण के साथ गद्य, पद्य, कहानी और एकांकी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि परीक्षा में किस स्तर के प्रश्न पूछे जायेंगे और किन पुस्तकों व रचनाओं को प्राथमिकता दी जानी है।स्पष्ट अध्ययन सामग्री के अभाव में अभ्यर्थियों के लिए सीमित समय में परीक्षा की तैयारी करना कठिन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य पाठ्यक्रम के आधार पर तैयारी करने से अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलने पर भी सवाल खड़े होते हैं। ज्ञात हो कि ओडिआ भाषा झारखंड राज्य में भाषाई अल्पसंख्य का दर्जा प्राप्त है और ओडिआ भाषा राज्य का द्वितीय राज भाषा का दर्जा प्राप्त है । क्षेत्रीय भाषाओं के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। एसोसिएशन के सचिव ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) और संबंधित विभाग से मांग की कि ओड़िया भाषा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप पुस्तकों, लेखकों और रचनाओं की सूची जल्द जारी की जाये। साथ ही परीक्षा में प्रश्नों के स्तर और पाठ्यक्रम की सीमा को लेकर आधिकारिक दिशा-निर्देश भी जारी किये जायें, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी भ्रम के अपनी तैयारी पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि ओड़िया झारखंड की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय भाषाओं में से एक है. ओडिआ भाषा प्राचीन एवं शास्त्रीय भाषा का भी दर्जा प्राप्त है, इसके संरक्षण, संवर्धन और शिक्षा में उचित स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता जरूरी है. पाठ्यक्रम संबंधी अस्पष्टता दूर होने से अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
October 29, 2026 7: 14 pm
Breaking
- जेटेट के ओड़िया पाठ्यक्रम पर असमंजस, अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल, परीक्षा से पहले निर्धारित पुस्तकों और पाठ्य सामग्री की सूची जारी करने की मांग, भाषा उत्थान एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा
- खरसावां के शहरबेडा मे बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, हुई क्विज और खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा व नशामुक्त समाज के निर्माण पर दिया गया जोर,
- सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
- बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, गर्जन-वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना, उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का दिया निर्देश…* *उपायुक्त ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने, खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील…*
- ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद 28 अक्टूबर को जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में अवकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी किया कार्यालय आदेश
- खरसावां के डंगलटांड में झुमर गीतों पर रातभर झूमे दर्शक, चुमकी रानी की प्रस्तुति ने बांधा समां, गीतों की धुन पर गूंजती रही तालियां, पारंपरिक लोकसंगीत ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा,
- खरसावां के डंगलटांड में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न, जीएस ब्रदर्श लेदराडीह को पराजित कर स्पोटिंग क्लब कुचाई बना चैम्पियन,
- कुचाई में एसआईआर-2026 पर समीक्षा बैठक, प्रपत्र-1, 2 और 3 के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, नोटिस वितरण, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय पूरी करने पर जोर,
