कुचाई मे प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक, विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा, खराब चापाकलों की मरम्मत कराने पर जोर,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा योजनाओं में तेजी लाने और जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में बिजली विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, मनरेगा एवं आवास योजना सहित कई विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बैंकों में एनपीए खाताधारकों को जागरूक कर सैटलमेंट कराने का आग्रह किया गया। पंचायत समिति सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग उठाई। वहीं छोटासेगोई-किताकुटी क्षेत्र में बिजली तार झुके होने की शिकायत की गई, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा गोमियाडीह एवं रोलाहातु पंचायत में लंबित विद्युत कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। जनगणना कार्यक्रम में सभी से सहयोग की अपील की गई। मनरेगा बागवानी योजना में लीची के पौधों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया गया।

बैठक में आवास योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। साथ ही सभी पंचायतों में खराब चापाकलों की मरम्मत कराने पर जोर दिया गया।कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस बैठक मे मुख्य रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, उपप्रमुख सुखदेव सरदार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नारायण सरदार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनुस हेंब्रम, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नीरज गुप्ता, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निर्मल लकड़ा, सहायक अभियंता गणेश चंद्र महतो, प्रखंड समन्वयक पंचायत राज पंकज कुम्भकार, प्रखंड समन्वयक आवास बीना बांकीरा, कनीय अभियंता सुमित कबि, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि लामाई, जेएसएलपीएस के बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीटीएम राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम आशीष कुमार, प्रधान सहायक प्रखंड, प्रधान सहायक अंचल एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
