खरसावां मे आंदोलनकारियों ने बैठक कर स्थानीय-नियोजन नीति,
पेसा कानून लागू करने और सम्मान राशि बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, दो माह में कार्रवाई नहीं तो नवंबर से आंदोलन की चेतावनी,
kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड संयोजक धनपति सरदार ने की। इसमें स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, पेसा कानून-1996 के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने, झारखंड आंदोलनकारियों की सम्मान राशि बढ़ाने, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने तथा फर्जी आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की जांच कराने समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। मौके पर श्री सरदार ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपना जीवन, समय और संसाधन समर्पित किया। कई लोगों ने आंदोलन के दौरान जान गंवाई, परिवार उजड़े और महिलाओं को विधवा होना पड़ा। इसके बावजूद राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी आदिवासी-मूलवासी झारखंडी और आंदोलनकारी परिवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मांग की गई कि जिले के अंतिम सर्वे सेटलमेंट को आधार मानते हुए 1932 आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति प्रभावी रूप से लागू की जाए। साथ ही पेसा नियमावली-2025 में संशोधन कर पेसा कानून-1996 की मूल भावना और उसके प्रमुख प्रावधानों को पूरी तरह लागू करते हुए ग्राम सभाओं को उनके संवैधानिक अधिकार दिए जाएं। आंदोलनकारियों ने सम्मान राशि बढ़ाकर कम से कम 20 हजार प्रतिमाह करने और प्रत्येक आंदोलनकारी के एक आश्रित को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना कांड संख्या 73/89 के संदर्भ में आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन, वन विभाग के पदाधिकारियों की भूमिका पर अंकुश लगाने तथा झारखंड में अगले 50 वर्षों तक भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर दो माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर से झारखंडियों के न्याय, मान-सम्मान और हक-अधिकार के लिए आंदोलनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में सोनाराम सोरेन, सुखलाल हेमबम, वीरेंद्र पाडिया, लखनु मुन्द्रईया, मृत्युंजय किस्कू, सोम चांद माझी, भगत बेसरा, बिजली माझीयान, सोमचाद सिंह सरदार, योगेश्वर बेसरा, तारापदा महतो, दुर्गा हो, जनमजय मंडल, फुलत सतपति, लाभो महतो, सारथी मुर्मू समेत अन्य आंदोलनकारी उपस्थित थे।
September 30, 2026 8: 23 am
Breaking
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ…* *उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का निरीक्षण कर मरीज सुविधाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
- अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- दुर्गा पूजा से पहले शराब की अड्डेबाजी पर प्रशासन सख्त गम्हरिया-आदित्यपुर में उत्पाद विभाग व पुलिस का संयुक्त अभियान, सार्वजनिक स्थलों से हटाए गए शराब सेवन करने वाले
- SIR पर आयोग का बड़ा फैसला, अब मतदाताओं के घर पहुंचेंगे BLO कुकड़ू के बेरासी सिरूम पंचायत भवन में लगा विशेष कैंप, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो हुईं शामिल
- चांडिल डैम पहुंचे विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्य
- पोषण माह में व्यंजन प्रतियोगिता, बालिगुमा आंगनबाड़ी केंद्र ने जीता प्रथम पुरस्कार
- 14 अक्टूबर को देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, तैयारी में जुटा झामुमो-सोनुवा-गोइलकेरा में विधायक जगत माझी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- खरसावां मे आंदोलनकारियों ने बैठक कर स्थानीय-नियोजन नीति, पेसा कानून लागू करने और सम्मान राशि बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग, दो माह में कार्रवाई नहीं तो नवंबर से आंदोलन की चेतावनी,
