खरसावां में महाअष्टमी पर दुर्गा पंड़ालों में बज रहे ढोल-नगाडें, मां दुर्गा के गीतों से गूंज उठा वातावरण, देवी महागौरी की हुई पूजन, सुख-शांति की कामना
Kharsawan
महाअष्टमी के दिन खरसावां के मंदिरो पंड़ालों में बज रहे ढोल-नगाड़ों व मां दुर्गा के गीतों से वातावरण गूंज उठा है। पूरा खरसावां मां की भक्ति में डूब चुका है। देवी माता के पूजा-अर्चना को लेकर दरबारों में भक्तों की भारी भीड उमड पडी। पुष्पाजंलि देने के लिए महिलाओं व बच्चों सहित सभी व्रतधारियों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने मां दुर्गा से जबतक जीवन रहे तबतक सुहागिन रहू की कामना की। महागौरी की पूजा अर्चना कर अपने मनोरथ पूरे होने के लिए श्रद्वालुओं ने चढावा चढाया। क्या बच्चें, क्या बूढें सभी ने अपनी मुरादें देवी दुर्गा से मांगी। इसी दौरान खरसावां के बजारसाही स्थित दुर्गा मंदिर में सरकारी पूजा समिति, सेवा संघ पूजा समिति तलसाही, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति बेहरासाई, श्री श्री आमदा ठाकुरबाडी पूजा समिति, ज्ञान मंदिर पूजा समिति नयाबजार आमदा, रेलवे कालोनी दुर्गा पूजा समिति राजखरसावां के पडालों में व्रतधारियों की भीड देखी गई। श्रद्वालुओं ने मां के अराधना के बाद भक्तों ने मां भवानी की प्रसाद के रूप में भोग भी ग्रहण किया। भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा रहे थे। सब तरफ नारी शक्ति की ही महिमा दिख रही है। स्त्री हो या पुरूष, बच्चे, बूढें सभी मां के दर्शन के लिए आतुर दिखे।
खरसावां में विजया दशमी पर होगा रावन दहन
खरसावां सेवा संघ समिति के द्वारा विजया दशमी पर रावन दहन कार्यक्रम होगा। बम-फटाके के गूंज के बीच श्रद्वालृओं के द्वारा पूजा-परंपराओं का निर्वाहन कर पारंपरिक विधि विधान के तहत रावन दहन होगा।
कुचाई में महाअष्टमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़
कुचाई के दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर पूजा-अर्चना की गई। दिनभर मंदिर में श्रद्वालुओं का आना जारी रहा। लोग मां दुर्गा के दर्शन किये और महाअष्टमी की पूजा-अर्चना की और परिवार के सुख-शांति एवं समृद्वि की कामना की। जैसे-जैसे दोपहर हुआ। वैसे-वैसे मंदिर में पूजा-अर्चना को भारी संख्या श्रद्वालु पहुचे और पूजा-अर्चना की गई।
October 19, 2026 4: 39 am
Breaking
- खूंटपानी के पांड्रासाली में रूंगटा कंपनी की साइडिंग बंद कराने की मांग, विधायक को सौंपा मांग पत्र, भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने खेती, जलस्रोत और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने का लगाया आरोप, 12 गांवों के 10 हजार ग्रामीणों के प्रभावित होने का दावा, सीएनटी एक्ट और पेसा कानून के उल्लंघन की जांच कर कार्रवाई की मांग,
- जेटेट के नए पैटर्न पर जेएसी जारी करे मॉडल टेस्ट पेपर-गजेंद्र नाथ चौहान, नए परीक्षा प्रारूप को समझने में अभ्यर्थियों को होगी आसानी, प्रश्नों के स्वरूप और अंक विभाजन की जानकारी देने की मांग,,
- खरसावां में महाअष्टमी पर दुर्गा पंड़ालों में बज रहे ढोल-नगाडें, मां दुर्गा के गीतों से गूंज उठा वातावरण, देवी महागौरी की हुई पूजन, सुख-शांति की कामना
- कोल्हान के हर गांव में खुलेगा ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र, नवोदय-नेतरहाट की तैयारी पर रहेगा जोर, झारखंड जनशक्ति मंच और रूरल इंडिया सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की संयुक्त पहल, ग्रामीण बच्चों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन,
- मां दुर्गा की भक्ति में डूबा खरसावां कुचाई, सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, विधि-विधान से हुई महासप्तमी की पूजा,
- प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजों के पाँच स्वर्ण सहित नौ पदक देश के लिए गौरव का विषय : अर्जुन मुंडा
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार,
- खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील,
