खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार
की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा
में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
kharsawan
खरसावां थाना परिसर में एक विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खरसावां के निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार को विदाई दी गयी। वहीं नये थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह का स्वागत किया गया। इस एक सादे लेकिन भावनात्मक समारोह में निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा। इसके अलावा खरसावां थाना के नए प्रभारी राहुल कुमार सिंह को भी सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने गौरव कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। इससे हर सरकारी सेवक को गुजरना है। गौरव कुमार की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना ने पूरे पुलिस महकमे में एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित किया है। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए अविस्मरणीय रहेगा। बीडीओ ने कहा कि गौरव कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान खरसावां थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि वे हमेशा अनुशासन, संयम और सहयोग की भावना से कार्य किया। उनकी शैली ऐसी रही कि अधीनस्थ कर्मी उन्हें एक अधिकारी से अधिक एक मार्गदर्शक के रूप में देखते थे। जबकि गौरव कुमार ने कहा कि यहां के लोगो का भरपूर सहयोग मिला है, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण व पदस्थापन सामान्य बात है। कार्यकाल के दौरान उन्हें मिडिया, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे। वहीं नये थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम व अपराध नियंत्रण प्राथमिकता है। गौरव कुमार के कार्य को सबके सहयोग से आगे बढाएंगे। इस दौरान डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार मैं भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गौरव कुमार ने पुलिसिंग का कर्तव्य निभाया। बल्कि खेलकूद को बढावा देने मैं उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, समाजसेवी आलोक दास, एसआई प्रकाश कुमार, नयन नायक, पिनाकी रंजन आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 50 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
