भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
Khunti
खूंटी, 9 जून 2026। धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, खूंटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
इस अवसर पर स्थानीय कचहरी परिसर स्थित पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के खिलाफ संघर्ष का जो बिगुल फूंका था, वह आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी बिरसा के उलगुलान की भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों के संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के नारे लगाए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, नईमुद्दीन खान, देवजीत देवधरिया, विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, गोपाल भगत, प्रनीत तोपनो, गुलाम गौश, जुनैद अहमद, पौल भेंगरा, शशिकांत होरो, सुनीता गोप, जेम्स तोपनो, जुलियूस कंडुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, इंदुअन्ना हस्सा, सुंदरमनी हंस, अनीता नाग, अनमोल होरो, अल्बर्ट तिग्गा, विक्रम नाग, सोहेल अंसारी, शिबलू खान, तलहा खान, आदित्य साहू, विजय स्वांसी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
