खरसावां में पेसा कानून पर प्रशिक्षण शिविर संर्पन्न,
ग्राम सभा को सामुदायिक संसाधनों, सांस्कृतिक एवं धार्मिक
स्थलों की संरक्षण-संरक्षा का है अधिकार
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के सदस्यों के लिए पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वक्तओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्राम सभा के सदस्यों में कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। वही प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मान्यता देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। प्रशिक्षण में बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा जारी असाधारण गजट अधिसूचना दिनांक 2 जनवरी 2026 के अनुसार यह नियम अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से प्रभावी है तथा इसका विस्तार राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में होगा। अधिनियम के तहत ग्राम सभा, ग्राम सभा अध्यक्ष, सचिव, सहायक सचिव, सामुदायिक संसाधन, लघु वन उपज, लघु जल निकाय, लघु खनिज, मादक द्रव्य, उधार एवं प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित परिभाषाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने स्पष्ट किया कि पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम सभा को सामुदायिक संसाधनों जैसे सरना, मसना, जाहेरथान सहित अन्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की संरक्षण-संरक्षा का अधिकार है। साथ ही लघु वन उपज, जल स्रोतों, प्राकृतिक संसाधनों एवं स्थानीय स्तर के विकास कार्यों में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई है। अंत में प्रतिभागियों से अपने-अपने गांवों में पेसा कानून के प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्याेधन प्रधान, अनिल कुमार मोहंती, राजेश कुमार महतो, खालिद खान, लक्ष्मी नारायण प्रधान, मेघराय माझी, लालमोहन महतो, दशरथ गोप आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
October 31, 2026 5: 15 am
Breaking
- राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को जमशेदपुर में, सरायकेला खरसावां के तीरंदाज भी दिखाएंगे दमखम, जिले से रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड में पुरुष एवं महिला तीरंदाज लेंगे हिस्सा,
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन,
- राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी कला प्रतिभा, लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन
- कोलकाता मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, राजखरसावां-माहलीमुरुप स्टेशन के बीच पोडाडीह गांव के समीप हुआ हादसा, छत्तीसगढ़ का रहने वाला था मृतक
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां में देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, खरसावां प्लस टू हाई स्कूल के पास पुलिस ने की कार्रवाई, धारदार चाकू, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त
- जेटेट के ओड़िया पाठ्यक्रम पर असमंजस, अभ्यर्थियों ने उठाये सवाल, परीक्षा से पहले निर्धारित पुस्तकों और पाठ्य सामग्री की सूची जारी करने की मांग, भाषा उत्थान एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा
- खरसावां के शहरबेडा मे बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, हुई क्विज और खेलकूद प्रतियोगिता, शिक्षा व नशामुक्त समाज के निर्माण पर दिया गया जोर,
- सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
