Author: Team eDesk

खरसावां में प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच में उपकरणों हेतु 20 चिन्हित, 54 दिव्यांगता में बाटे गए सपोर्टिग उपकरण, दिव्यांग होने के बाद भी थके नही, हारे नही-बीईईओ kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में सोमवार को झारखण्ड शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर एवं आवश्यक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर में विभिन्न् गांवो से 3 से 18 आयु वर्ष के पहुचे 92 दिव्यांग बच्चों के द्वारा निबंधन कराया गया। जिसकी जांच एएलआईएमसीओ रांची शाखा की विशेषज्ञ टीम के डॉ. भानु सिंह, डॉ.…

Read More

आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नामकरण वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय करने की मांग, Ranchi खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में सिंहभूम आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से मुलाकात कर पश्चिमी सिंहभूम जिला के अंतर्गत खूंटपानी के बिंज में संचालित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत स्थापित उद्यान महाविद्यालय का नामकरण वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय करने की मांग को लेकर एक ज्ञापंन सौपा। ज्ञापंन में मुख्यमंत्री से मांग करते हुए…

Read More

कुचाई कस्तूरबॉ विद्यालय निर्माण कार्य की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 6.59 करोड़ की लागत से बनेगा भवन, अगस्त-2025 महीने से शुरू होगा निर्माण कार्य, kuchai कुचाई के कस्तूरबॉ गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इसी महीने इसका शिलान्यास किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। झारखंड विधानसभा के चालू मानसून सत्र के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि कस्तूरबॉ गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुचाई के भवन निर्माण हेतु 6.59 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बताया गया कि उक्त राशि झारखंड शिक्षा…

Read More

भारत देश में अटपटा लगता है जब देश में पुजनीय गौमाता के जगह कुत्तों पर चर्चा होती है – मनोज चौधरी Seraikella सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सक्रिय समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी में गोवंश की जगह कुत्तों की चर्चा पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि गौमाता के स्थान पर रईसों की गोदी और उनके बेडरूम में रहने वाला कुत्ता आज सुप्रीम कोर्ट और देश की सुर्खी बन चुका है, गौमाता के देश में गौमाता पालने की जगह कुत्ता पालने का हस्श्र आज देश के सामने है क्योंकि गौमाता काटती नहीं। गाय चिल्लाती नहीं। संगठित नहीं है।…

Read More

दिल्ली का षड्यंत्र और झारखंडी अस्मिता पर प्रहार: सरायकेला में झामुमो ने किया पुतला दहन, Seraikella सरायकेला मे केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए कथित 130वें संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की जिला कमेटी, सरायकेला-खरसावां ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित गैरेज चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने इसे “दिल्ली का षड्यंत्र और झारखंडी अस्मिता पर हमला” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक झारखंड की चुनी हुई सरकार को अस्थिर…

Read More

ईटोर के डुमरडीहा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, नारन ब्रदर्स को हराकर बाईसाई एफसी बना विजेता, खेल से प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की सीख मिलती है-जोबा माझी Chakradharpur चक्रधरपुर: ईटोर पंचायत के डुमरडीहा गांव में दीवाना क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। फाइनल मुकाबला नारन ब्रदर्स और बाईसाई एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनाल्टी शूट का विकल्प चुना गया यहां भी मुकाबला बराबरी पर…

Read More

उपायुक्त के निर्देश पर ईचागढ़, टीकर में खनन विभाग की कार्रवाई, Seraikella सरायकेला-खरसावां : उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में आज ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजात एवं खनिज मात्रा की विधिवत जांच की गई। इस दौरान किसी भी वाहन द्वारा अवैध खनिज परिवहन का मामला सामने नहीं आया। सभी वाहन आवश्यक कागजातों के साथ वैध रूप से खनिज का परिवहन करते पाए गए। जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपती…

Read More

कुचाई के पीडीएस दुकानदारो को कमीशन नहीं मिला तो एक सितंबर से जन वितरण दुकानें रहेंगीं बंद, बीडीओ को सौपा ज्ञापंन, Kuchai फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन कुचाई प्रखंड कमेटी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के नाम पर प्रधान लिपिक को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की नौ मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापंन मे पीडीएस दुकानदारो ने चेतावनी दी है कि अगर उनके डीलर कमीशन का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे एक सितंबर से दुकानें बंद कर देंगें और हड़ताल पर रहेंगे। संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से विभाग को अवगत कराया जाएगा।…

Read More

ट्रेनों के लगातार लेट- लतिफी से मुसाफिर, मजदूर और विद्यार्थियों की परेशानी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य को सौपा ज्ञांपन, Kharsawan दक्षिण पूर्व रेलवे जोन चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत राजखरसावां, माहलीमुरूप, बडाबाम्बो, सीनी रेलवे स्टेशनों पर चल रहे ट्रेनों की लेट लतीफी से होने वाले परेशानियों को लेकर कामगार, मजदूरों, विद्यार्थियों ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू से मुलाकात कर एक ज्ञापंन सौपकर ट्रेनों के लिए लेट लतीफी की परेशानियों से छुटकारा दिलाने की मांग की है। ज्ञापंन मे कहा गया है कि वर्तमान…

Read More

कुचाई के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटासेगोई में 19 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण, बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा-जोएल ओमंग Kuchai कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटासेगोई में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कुल 19‌ छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग सहायक शिक्षक तिलक प्रसाद महतो के हाथों वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक जोएल ओमंग ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए साइकिल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित हों, इसके लिए सरकार कई तरह के निशुल्क…

Read More