Author: Team eDesk

खरसावां के शमशान के नलकूप मे लगे बिजली मोटर चोरी, पुलिस से की शिकायत, Kharsawan खरसावां के तलसाई स्थित श्मशान नलकूप से मोटर चोरी होने की खबर मिली है। जहाँ श्मशान घाट के नलकूप से लगा मोटर चोरी हो गया है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह चोरी एक श्मशान घाट में लगे नलकूप के मोटर की है, जो कि सार्वजनिक स्थान पर हुई है। चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। ग्रामीण के द्वारा पुलिस को दिये गए। लिखित शिकायत के अनुसार ग्राम वासियों ने कहा है…

Read More

खरसावां मे शिक्षक दिवस पर कलाकारों ने किया गुरुओं का सम्मान, काटा केक, गुरु ही वह मार्गदर्शक है जो हमें आध्यात्मिक ज्ञान देता है-दिलदार Kharsawan खरसावां छऊ नृत्य कला केन्द्र मे शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। छोटे छोटे कलाकारो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कलाकारो ने अपने छऊ गुरू दिलदार अंसारी, बंसत गणतायत, सुदीप घोडाई, मो रमजान, पिनाकी रंजन, नित्या शंकर नंद, समीर नायक के साथ केक काटा और पुष्पगुच्छ व उपहार देकर उनका सम्मान किया। मौके पर श्री दिलदार ने कहा कि भारतीय परंपराओं में ऐसा ही माना जाता है कि गुरु भगवान का ही एक…

Read More

गोइलकेरा के रेलापराल जंगल के नक्सली मुठभेड़ में 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया Goilkera झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रविवार सुबह सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल जंगल में घटी। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। नक्सलियों की गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से चली गोलीबारी के बीच जवानों का दबाव बढ़ता देख कई नक्सली घने…

Read More

विधायक सविता महतो के प्रयास से झारखंड आंदोलनकारी के पत्नी को सरकार से मिला 50 हजार का सहायता राशि Chandil चांडिल( Bidhyut Mahato) चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के घुटीयाडीह निवासी झारखंड आंदोलनकारी स्व फनीभूषण महतो के परिजनों को विधायक सविता महतो के पहल से झारखंड सरकार से 50 हाजार का रुपये का आर्थिक सहयोग मिला। विधायक सविता महतो झारखंड आंदोलनकारी के घर पहुंच कर उनके पत्नी चंचला देवी के हाथों राज्य सरकार से प्राप्त सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के निधन के पश्चात मैंने राज्य सरकार से…

Read More

खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, शिक्षक ही है देश के निर्माता-सत्यनारायण खरसावां खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर सभी शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-एक कर समाज में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे एवं शिक्षक एवं छात्रों के बदलते परिदृश्य में संबंधों की महत्ता पर सबका ध्यान आकृष्ट किया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते…

Read More

सरायकेला के जगन्नाथपुर के रंगाटांड मे दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान के प्रतिमा का अनावरण आज, तैयारी पूरी Kharsawan खरसावां के क्षेत्रीय गौड़ समाज, महालिमोरूप द्वारा जगन्नाथपुर गाँव के रंगाटांड पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर में दिवंगत समाजसेवी नीलसेन के प्रतिमा का अनावरण रविवार को होगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ज्ञात हो कि दिवंगत समाजसेवी नीलसेन प्रधान चक्रधरपुर रेलवे ऑफिस सुप्रिडेंट , गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महालिमोरूप क्षेत्रीय गौड़ समाज के अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा व मेला के शुभारंभकर्ता एव मुख्य सूत्रधार तथा जन्माष्टमी पूजा व मेला आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष थे। उनका…

Read More

खरसावां में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव पर नेता-कार्यकर्ता से हुई रायशुमारी, पार्टी के साथ वफादारी और सक्रियता से डटे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी-विश्व रंजन महंती Kharsawan सरायकेला खरसावां में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर रायसुमारी की प्रक्रिया शुरू की गई। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत शनिवार को पत्थ निरीक्षण भवन खरसावां में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह पर्यवेक्षक विश्व रंजन महंती अध्यक्षता में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। इस बैठक में नीति और कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया गया। मौके पर श्री महंती ने स्प्ष्ट कहा कि अब पार्टी में आपराधिक पृष्ठभूमि के…

Read More

खरसावां में कुड़मि समाज ने अधिकार और पहचान की लड़ाई के लिए मनाया काला दिवस, कुड़मि समाज के लिए आज का दिन एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-गुणधाम मुतरुआर Kharsawan खरसावां के अर्जूना स्टेडियम में कुड़मि समाज के कुड़मालि छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने काला रिबन लगाकर आज का दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया। मौके पर शिक्षक गुणधाम मुतरुआर ने कहा कि कुड़मि समाज के लिए हर वर्ष 6 सितंबर का दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख भर नहीं है, बल्कि यह एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है। इसी दिन वर्ष 1950…

Read More

प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लेब में कटौती किए जाने से नागरिकों को मिलेगी राहत- अमर कुमार बावरी Seraikella सरायकेला ।प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लेब में कटौती किए जाने से आम नागरिकों को काफी राहत मिलने वाली है। उक्त बातें पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी ने सरायकेला पहुंचकर भाजपा पार्टी कार्यालय में पेस को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीएसटी का स्लेब केवल 5% और 18% का रखा गया है । 28% का स्लेब घटकर 18% कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उपकरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोग होने वाले सभी सामानों को…

Read More

भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सरायकेला नगर पंचायत पदाधिकारी से की मुलाकात, नगर क्षेत्र के लंबित योजनाओं को शीघ्र निष्पादन करने की मांग Seraikella भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सरायकेला नगर पंचायत पदाधिकारी से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य और नगर महामंत्री सुमित कुमार चौधरी उपस्थित रहे। सरायकेला शहरी क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को रखते हुए विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने विभिन्न लंबित योजनाओं को शीघ्र निष्पादन करने की बात कहीं । नगर अध्यक्ष बद्रीनाथ दरोगा द्वारा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी नगर पंचायत पदाधिकारी को दिया…

Read More