खरसावां में वैदिक मंत्रोचार के साथ नेत्र उत्सव संर्पन्न्,
14 दिन बाद प्रभु जगन्नाथ के नव यौवन रूप के हुए दर्शन
पांरपरिक विधि विधान के तहत पुरोहित ने अदा की रस्म
Kharsawan वैदिक मंत्रोचार के साथ गुरूवार को खरसावां के जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं सुदर्शन का नेत्र उत्सव संर्पन्न हुआ। इस वर्ष नेत्र उत्सव में पांरपरिक विधि विधान के तहत प्रभु के नव यौवन रूप के दर्शन की रस्म अदायगी गई। प्रभु जगन्नाथ की जय घोष, शंख ध्वनि एवं पारंपरिक, उन ध्वनि (हुलहुली) के बीच चतुर्थ मूर्ति के आलौकिक नवजीवन रूप के दर्शन हुए। पूजा के साथ साथ हवन किया गया। चतुर्था मूर्ति पर मिष्ठान एवं अन्य भोग चढ़ाया गया। वही मंदिर में 14 दिनों तक अणसर गृह में विश्राम के बाद रविवार को भगवान जागृत हुए। इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिरों में नेत्र उत्सव का आयोजन किया गया। नेत्र उत्सव पर आरजू-विनती कर भगवान को शयन से उठाया जागाया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, मधु और पवित्र जल से भगवान को अभिषेक किया गया। विभिन्न तरह के फूल, रोड़ी, गुलाल से भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को विभिन्न तरह के भोग चढाएं जाएंगे। इसके बाद भगवान का पट कुछ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गया। मंदिरों में पूजा के दौरान काफी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। मंदिरों में पूजा के दौरान पुरोहित और श्रद्धालु ही नजर आए। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।
एक पकवाड़ा के बाद खुला जगन्नाथ मंदिर के कपाट
देव स्नान के बाद गुरूवार को एक पखवाड़े के बाद खरसावां के सभी जगन्नाथ मंदिरों के कपाट खुल गए। बीमार होने पर 14 दिन तक मंदिर के अणसर गृह में इलाजरथ चतुर्था मुर्ति (प्रभु जगन्नाथ बलभद्र देवी सुभद्रा व सुदर्शन) स्वस्थ होकर नए कलेवर में दर्शन दिए। इससे प्रभु का नव यौवन रूप कहा जाता है। मालूम हो कि 11 जून देव स्नान पूर्णिमा पर 108 घडों की पानी से स्नान करने के कारण प्रभु बीमार हो गए थे। 14 दिनों तक अणसर गृह में प्रभु की सेवा की गयी। गई देसी नुस्खा पर आधारित जंगल की जड़ी बूटियों से तैयार दवा पिलाकर इलाज किया गया।
खरसावां-हरिभंजा में हुई नेत्र उत्सव पूजा
खरसावां के राजा प्लेस स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित नेत्र उत्सव पूजा में खरसावां राजघराने के राजकुमार गोपाल नारायण सिंहदेव, राजपुरोहित आदि उपस्थित थे। इसके अलावे हरिभंजा जगन्नाथ मंदिर में नेत्र उत्सव पर पूजा‘अर्चना की गई। नेत्र उत्सव सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। परंपरा के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाना है। बहन सुभद्रा, भाई बलराम के साथ भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए मौसी बाड़ी जाएंगे। लेकिन रथयात्रा निकाले जानें पर संयम बरकरार है।
April 24, 2026 11: 25 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
