*क्रिस गेल की कप्तानी में खेलेंगे शहर के अज़हर,बिग क्रिकेट लीग सीज़न-2 का आगाज़ 3 जून से दिल्ली में*
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की चर्चित Big Cricket League का दूसरा सीज़न 3 जून से शुरू होने जा रहा है।
Jamshedpur
जमशेदपुर के प्रिंस अज़हर इस बार वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिने जाने वाले Chris Gayle की कप्तानी में नॉर्दर्न चैलेंजर्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। टीम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान Tillakaratne Dilshan, भारत की विश्व विजेता टीम के सदस्य S. Sreesanth सहित कई अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार लीग पहले से ज्यादा रोमांचक और आकर्षक होने वाली है ।

लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अन्तर्राष्ट्रीय सितारों के साथ देशभर के स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। अज़हर के अलावा शहर के दो अन्य खिलाड़ी विशाल प्रसाद और शुभम सिंह का चयन भी इस लीग के लिए हुआ है।
भारत के 16 बड़े शहरों में हुए फिजिकल तथा डिजिटल ट्रायल में देश भर के लगभग 25000 से ज्यादा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से कुल 60 क्रिकेटरों का चयन बिग क्रिकेट लीग के लिए किया गया है ।
सीज़न-2 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज Chris Gayle, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan, ऑलराउंडर Irfan Pathan, भारत के महान स्पिनर Harbhajan Singh, न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज Martin Guptill के साथ श्रीलंका के Angelo Mathews, Tishara Parera और Pawan Negi जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
बिग क्रिकेट लीग में जमशेदपुर के जाने-माने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और वर्तमान में Jharkhand State Cricket Association (JSCA) के सचिव Saurabh Tiwary भी MP Tigers की टीम से खेलते हुए नज़र आ सकते हैं, जिससे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।
अज़हर ने कहा कि क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना उनके लिए गर्व की बात है और सीखने का बड़ा मौका है।
गौरतलब है कि अज़हर Big Cricket League सीज़न-1 में भी खेले थे और भारत के पूर्व ऑलराउंडर Yusuf Pathan की कप्तानी वाले टीम MP Tigers का हिस्सा थे ।
भारत के पूर्व कप्तान और लीग के कमिश्नर दिलीप वेंगसरकर, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और लीग के प्रेसिडेंट रुद्र प्रताप सिंह,वेस्ट इंडीज के महान तेज गेंदबाज लीग के वाइस प्रेसिडेंट कोर्टनी वाल्श और लीग के को-फाउंडर अनिरुद्ध चौहान ने सभी चयनित क्रिकेटरों को बधाई देते हुए सीज़न-2 के लिए शुभकामनाएं दी।
