खरसावां में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का
धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापंन, किसानों किए
वादे को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम-सोनाराम,
kharsawan
किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने तथा कथित धोखाधडी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत खरसावां प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना कार्यक्रम भाजपा प्रखंड कमिटि के अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपाईयों ने खरसावां चांदनी चैक से हेमंत सरकार के खिलाफ पदयात्रा कर खरसावां मुख्यालय पहुचे। जहां यह पदयात्रा धरना प्रदर्शन में बदल गई।

धरना प्रदर्शन के दौरान सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने हेंमत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय किसानों से कई बडे वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। किसानों को उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा, खाद-बीज उपलब्धता और कृषि ऋण से जुडी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है। राज्य के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने किसानों के हित में तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होने कहा कि झामुमो के द्वारा जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को 3200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक की बढोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने सहित कई वादे किए परन्तु सरकार बनते ही यह सरकार उन्हें भूल गई। किफायती दर पर खाद देने की बात तो दूर उल्टे उसकी कालाबाजारी की जा रही है। 266 वाली यूरिया की बोरी 550 से लेकर 800 रुपए तक बेची गई है। और तो और झारखंड में पीडीएस के नमक तक की कालाबाजारी हो रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को हेमंत सरकार ने बंद करने का काम किया। फिर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी अवरोध पैदा किया गया। वर्तमान हेमंत सरकार पूरी तरह किसान और गरीब विरोधी है। इस सरकार का चेहरा पूरी तरह बेनकाब किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन को प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी को सौंपा गया, जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सावित्री बानरा, विजय महतो, विश्वजीत प्रधान, होपना सोरेन, सिद्धेश्वर सिंहदेव, अखिलेश्वर महतो, समीर नायक, विवेकानंद प्रधान, विष्कठ प्रधान, शशांक शेखर सिंहदेव, नयन प्रमाणिक, दुयोधन प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।
