कुचाई के बडाबाण्ड्री में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन
समिति की बैठक, वनाश्रितों को वन कानून की दी जानकारी, 1000
फलदार वक्षों का वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव पारित
kuchai कुचाई प्रखंड अन्तर्गत बडाबाण्ड्री मे सुनिल कुमार सोय की अध्यक्षता मे बारू गांधीचबुतरा में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का बैठक की गई। इस बैठक मे सामुदायिक वन पालन संस्थान राँची के सोहन लाल कुम्हार तथा भरत सिंह मुंडा उपस्थित थे। श्री कुम्हार ने वनाश्रितों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 8 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार ने ग्राम सभा बडाबाण्ड्री को वनाधिकार कानून 2006, नियम 2012 के तहत वनाधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान की है। जिसके आलोक में सामुदायिक वन संसाधनों का संरक्षण, सम्बर्धन, पुनुरुज्जीवित और प्रबंधन तथा उपयोग करना है। जिस वन भूमि पर वनो की घनत्व कम हो गया है तथा टांड़ हो गया है, वैसे वन भूमियों पर फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण करना है। ताकि वनाश्रितों के आय मे भी निरंतर वृद्धि हो और जलवायु परिवर्तन को भी संतुलित स्थापित किया जा सके। अन्त मे कुल एक हजार फलदार वक्षों का वृक्षारोपण धरती आबारू जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के तहत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। श्री भरत सिंह मुण्डा ने जैव विविधता क्या है, ईमारत पेड़ों के सूची, फलदार पेड़ों के सूची, जड़ी-बुटियों के सूची, झाड़-झाड़ियों के सूची, दौड़नेवाले, ऊड़नेवाले, रेंगनेवाले, तथा तैरने वाले वन्यजीवों के सूची कैसे तैयार करना है के सम्बन्ध में जानकारी दिये।
September 8, 2026 10: 27 pm
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
