खरसावां-कुचाई मे ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर करने पर बल,
Kharsawan kuchai खरसावां-कुचाई प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।इसमें मुख्य रूप से बाल सभा महिला सभा वीपीआरपी सामाजिक मानचित्र संसाधन मानचित्र ग्राम पंचायत समन्वय समिति के सहयोग से किस प्रकार ग्राम सभा को मजबूती प्रदान करते हुए योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और उसे ई ग्राम पंचायत में एंट्री किया जाए जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। समापन समारोह के अंतिम दिवस पर दोनों ही प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं प्रधान माझी उपस्थित थे। उन्होंने सभी सदस्यों को जीपीडीपी निर्माण की सफलता के लिए शुभकामना दी और सभी विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर कुचाई प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पंकज कुंभकार, मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह, रिसोर्स पर्सन के रूप में अखिलेश दुबे और दास सोय एवं खरसावां प्रखंड में प्रखंड समन्वयक रसिकण टोपनो, मास्टर ट्रेनर रंजीत आचार्य, मास्टर ट्रेनर बेबी कुमारी, रिसोर्स पर्सन त्रिलोकी साहू एवं सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।
September 8, 2026 10: 25 pm
Breaking
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
- 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत पोडाडीह में धूमकुड़िया भवन निर्माण के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय संजय महतो की मौत
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
