कुचाई मे पेसा कानून पर मुंडा-मानकीयो जिला स्तरीय कार्यशाला, सरकार पेसा कानून 1996 को जनजातिय स्वशासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विस्तार करने की मांग,
Kuchai कुचाई के मुंडा मानकी सभागार में पेसा कानून 1996 पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्र के मुंडा मानकियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला मुंडा मानकियो से एक स्वर में बात निकलकर सामने आया कि अभी जो सरकार में पेसा कानुन विस्तार को लेकर सुगबुगाहट चल रही है। उसमें सरकार जनजातीय समुदायो की सरल स्वशासन व्यवस्था, रीति- रिवाजों एवं परम्पराओं के अनुरूप संचालित होती आ रही और इस लिए सरकार पेसा कानून का विस्तार इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए। साथ ही सांसद द्वारा पारित पेसा कानुन 1996 में जो शक्ति ग्राम सभाओं को प्राप्त है। इन शक्तियों को सरकार ध्यान में जरूर रखें एवं सरकार कानून का प्रारूप तैयार कर हमारे मुंडा मानकीयो से आमसहमति लेना की समान्य क्षेत्र के कानुन को जबरन हममें थोपे, अबुआ सरकार तो हमने देख लिया, कब अबुआ राज्य देखने की बारी है। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला के मुंडा मानकी शामिल रहे एवं आदिवासी हो समाज महासभा के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय, अपना अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष महेश मिंज, मुंडा मानकी संघ के अध्यक्ष तुराम बोयपाई, समाजसेवी सुरेश सोय, सनातन सिंह कुनटीया, ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष सुजन सोय(मुंडा), मानकी मंगल सिंह सोय, अशोक मानकी, शुकराम मानकी, मानकी कृष्ण सामाड, राजमोहन गुदुवा (मुंडा), लाल सिंह हेंब्रम, मानसिंह मुंडा, अनुराधा उरांव, सरस्वती मींज, मंगल सिंह मुंडा (मुखिया), वर्षा रानी सोय, राजेश महतो, बबलू सोय, सतेन्द्र कुमार, राजेन्द्र बादीया, सितंबर गुदुवा, रामाय सोय, सुखराम सोय(मुंडा), मानसिंह बांकिरा, हरिश चन्द्र बानडा, सतेन सोय आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 12: 04 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
