राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर कोयला लदे मालगाड़ी
से नाबालिग का शव बरामद, दिमागी हालत नही था भी ठीक
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत की आशंका,
Rajkharsawan चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह कोयला लदे मालगाड़ी से एक 14 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बोकारो के फुसरो सेक्टर कॉलोनी निवासी सागर तांती, पिता रतन तांती के रूप में हुई है। पिछले एक सप्ताह पूर्व मृतक खरसावां के उधड़िया गांव अपने मामा शंकर तांती के घर आया हुआ था। उसका दिमागी हालत भी ठीक नहीं था। आशंका है कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8‐30 बजे सागर तांती खेलने के लिए निकला था। काफी देर तक जब वहा घर नही लौटा। तो परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू कर दिया गया। बच्चे की तलाश परिजनों ने राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुचे। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों ने देखा कि राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर कोयला लदे एक मालगाड़ी के ऊपर शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पाकर परिजनों ने शव की पहचान बोकारो के फुसरो सेक्टर कॉलोनी निवासी सागर तांती, पिता रतन तांती के रूप् में किया। तत्पश्चात रेलवे कर्मचारियों ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अस्पताल भेज दिया। इधर सूचना मिलते ही समाजसेवी सह झामुमो युवा नेता सुरेश मोहंती राजखरसावां रेलवे स्टेशन पहुंचे।
September 7, 2026 8: 11 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
