खरसावा-बडाबाम्बों में झामुमों ने मनाई शहीद निर्मल
महतो की 74 वीं जयंती, नेता-कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्वाजंलि,
राजनीतिक षड़यंत्र के तहत कर दी गई उनकी हत्या-गागराई
Kharsawan खरसावां-बडाबाम्बों के झामुमों कार्यालय में बुधवार को वीर शहीद निर्मल महतो की 74 वीं जयंती मनायी गई। झामुमों नेता और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद निर्मल महतो 1984 में झामुमो के अध्यक्ष बने थे। निर्मल महतो की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक राजनीतिक षड़यंत्र के तहत विगत आठ अगस्त 1987 को विरोधी ताकतों ने जमशेदपुर में उनकी हत्या कर दी। आज वो जिंदा होते तो झारखंड की एक अलग पहचान होती। श्रद्धांजलि देने वालों में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड अध्यक्ष अरूण जामुदा, खिरोद प्रमाणिक, अजय सामड, नेपाल मांझी, लालु हांसदा, सुमन आदित्य, रमेश महतो, मो0 सलाम, भवेश मिश्रा, सगीता रजक, पिन्टु महतो, लुबुराम मछुवा, कृष्णा प्रधान, चितांमणी महतो, सानगी हेम्ब्रम, आदि शामिल थे।