खरसावां शहीद दिवस की तैयारी पर आदिवासी हो समाज महासभा की बैठक, 20 दिसंबर तक पूरी होगी वॉलिंटियर सिलेक्शन की प्रक्रिया,
KHARSAWAN खरसावां कार्यालय में आदिवासी हो समाज महासभा की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक मे आगामी 1 जनवरी-2025 शहीद दिवस को सफल बनाने हेतु वॉलिंटियर सिलेक्शन की प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी राजनीतिक दल का झंडा बैनर पोस्टर केरसे मुंडा चौक से आईबी गेस्ट हाउस तक नहीं लगेगा। साथ ही पहली जनवरी के दिन क्षेत्र के लोगों से अपील किया गया कि इस दिन किसी भी तरह का उत्साह क्षेत्र में ना बनाएं, सभा ना करें आदिवासी हो समाज महासभा के तरफ से विशेष अपील गई है। बैठक में वीर सिंह सिजुई, रामलाल हेंब्रम, सालेन सोय, प्रखंड उपाध्यक्ष मनीषा हेंब्रम, कोषाध्यक्ष अजय सामाड, विजय दिग्गी, श्याम सोय, समाजसेवी बबलू सोय, अरविंद कुमार सोय, सुरज सोय, राऊतु हाइबुरू, मनोज कुमार सोय आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 7: 16 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
