खरसावां में झारखंड जनशक्ति मंच की बैठक 25
नवंबर को नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर होगी चर्चा,
Kharsawan
झारखंड जनशक्ति मंच की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 25 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे पथ निरीक्षण भवन खरसावां में आयोजित होगी। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीतियों के साथ झारखंड की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, बेरोजगार युवा और विस्थापितों से जुड़े जनमुद्दों पर संगठन की भावी भूमिका तय की जाएगी। इसके अलावा राज्य में नए राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता को देखते हुए नई राजनीतिक पार्टी के गठन, उसकी विचारधारा, उद्देश्य और संगठनात्मक स्वरूप पर भी गंभीर विचार-विमर्श होगा। उक्त जानकारी देते हुए झारखंड जनशक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक बिरसा सोय ने केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों और सभी सक्रिय सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए मजबूत संगठन और स्पष्ट राजनीतिक दिशा जरूरी है।
November 22, 2026 2: 38 am
Breaking
- खरसावां में झारखंड जनशक्ति मंच की बैठक 25 नवंबर को नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर होगी चर्चा,
- खरसावां में मिनी ग्रामीण चर्चा का भव्य आगाज, पारंपरिक जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का लिया संकल्प,
- ऑल इंडिया चौंपियन झारखंड टीम के खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का खरसावां में भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों ने फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में निभाई अहम भूमिका,
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,