खरसावां में मिनी ग्रामीण चर्चा का भव्य आगाज, पारंपरिक
जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आदिवासी अस्मिता,
संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का लिया संकल्प,
Kharsawan
ऐतिहासिक शहीदों की धरती खरसावां में शनिवार को ‘मिनी ग्रामीण चर्चादृझारखंड 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। आदिवासी समाज की अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान, अधिकार और सामुदायिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक जुलूस और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पारंपरिक ग्राम नेतृत्वकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और समुदाय के अगुवा लोगों ने इसमें भाग लेकर सामूहिक विकास और सामाजिक बदलाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत आदिवासी हो समाज महासभा भवन, खरसावां से पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस चांदनी चौक होते हुए ऐतिहासिक खरसावां शहीद स्थल पहुंचा। यहां पारंपरिक विधि-विधान से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के बलिदान, संघर्ष और स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद जुलूस पुनः आदिवासी हो समाज महासभा भवन पहुंचा, जहां चर्चा के विभिन्न सत्रों की शुरुआत हुई। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, सामुदायिक पहल और पारंपरिक विरासत पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं समूहवार संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान के जरिए समाज के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की गई।
जंगल-जमीन, आजीविका और ग्राम स्वशासन पर मंथन
दो दिवसीय मिनी ग्रामीण चर्चा में आदिवासी अस्मिता, भाषा-संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, जंगल-जमीन, संवैधानिक अधिकार, आजीविका, भोजन-पोषण और स्थानीय शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक मंथन किया जा रहा है। महिलाओं, युवाओं, पारंपरिक ग्राम नेतृत्वकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के अलग-अलग समूहों में चर्चा कर स्थानीय समस्याओं और जरूरतों की पहचान की जा रही है। रविवार को ग्राम एवं जिला स्तरीय समितियों की समीक्षा, नई समितियों का गठन और सदस्यों का चयन किया जाएगा। साथ ही अगले 30, 60 और 90 दिनों के लिए सामूहिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ग्रामीण चर्चा का उद्देश्य समुदाय, जमीनी स्तर पर काम करने वाली संस्थाओं और विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्राथमिकताएं तय कर सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस कार्यक्रम का आयोजन आत्मशक्ति ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। अपना अधिकार संगठन, के अलावें आदिवासी हो समाज महासभा प्रखंड समिति खरसावां सहयोगी संस्था की भूमिका निभा रही है।
ये थै मौजूद
महेश मिंज, रघु हासदा, शिवा कुरली, डबुआ सोय, मीडिया प्रभारी सूरज हेम्ब्रम, सपना हो, सुरेंद्र सरदार, नागेन सोय, मिशन सोय, जीवन सोय, घासीराम भूमिज, मनोज कुमार सोय सहित रमय सोय, टाटा चातर, रौतु हाईबुरु, लाल सिंह हेम्ब्रम, तुराम बोयपाई आदि मौजूद थे।
November 22, 2026 2: 38 am
Breaking
- खरसावां में झारखंड जनशक्ति मंच की बैठक 25 नवंबर को नई राजनीतिक पार्टी के गठन पर होगी चर्चा,
- खरसावां में मिनी ग्रामीण चर्चा का भव्य आगाज, पारंपरिक जुलूस निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति, विरासत और सामाजिक एकता का लिया संकल्प,
- ऑल इंडिया चौंपियन झारखंड टीम के खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का खरसावां में भव्य स्वागत, खेल प्रेमियों ने फूल-माला और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में निभाई अहम भूमिका,
- झारखंड लगातार दूसरी बार बना एसजीएफआई नेशनल चैंपियन, दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, अंडर-14 फुटबॉल में झारखंड की शानदार जीत, खरसावां के सुमित सौरव पूर्ति ने भी दिखाया दमदार खेल,
- खूंटपानी के हॉर्टिकल्चर कॉलेज में बिरसा जयंती पर तीन दिवसीय समारोह संर्पन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला, तीरंदाजी और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने मोहा मन,
- खुंटपानी के पोरलोंग में बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सालेन एफसी को पराजित कर बानरा स्पोर्टिंग क्लब रुईडी बना चौंपियन,
- एसजीएफआई नेशनल अंडर-14 फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा झारखंड, सुमित सौरभ पूर्ति ने दागे दो गोल, सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर को दी करारी शिकस्त, आज दिल्ली से खिताबी भिड़ंत,
- खरसावां में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम, गोंदपुर में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,
