खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
Kharsawan
बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को सांडेबुरू के आठमचिला मैदान में ग्रामीण प्रतिभा विकास मंच, सरायकेला खरसावां की ओर से ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांडेबुरू, धातकीडीह, रेंगोगोड़ा, मुरूप एवं हाई स्कूल धातकीडीह के कक्षा प्रथम से दशम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएनए करियर पॉइंट, रांची के आयोजक डॉ. सनातन महतो उपस्थित थे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में बेहतर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कला, रचनात्मकता, ज्ञान और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला, भाषण, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। मौके पर महतो क्लिनिक, सांडेबुरू के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. जगदीश प्रसाद महतो ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है उसे पहचानने, सही दिशा देने और प्रोत्साहित करने की। सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसूदन मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों एवं मार्गदर्शन के अभाव में कई प्रतिभाएं सामने नहीं आ पाती हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ कला, संस्कृति, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं।
मंच के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने कहा कि मंच का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को नियमित रूप से उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम भाषण प्रतियोगिता में तकनीकी कौशल विषय पर दिव्या महतो, हमारा गांव सांडेबुरू विषय पर बरखा महतो तथा कौशल की आवश्यकता विषय पर नेहा महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में पवन प्रधान विजेता रहे। इन-आउट प्रतियोगिता में दिव्या महतो प्रथम, श्वेता सरदार द्वितीय और प्रेमचंद महतो तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 से 3 तक की दौड़ प्रतियोगिता में सूरज कुमार महतो प्रथम, निखिल बोदरा द्वितीय, इसानी पूर्ति तृतीय और शिल्लाल हेम्ब्रम चतुर्थ स्थान पर रहे।
कक्षा 3 से 8 तक की दौड़ प्रतियोगिता में पूर्णू लकड़ा प्रथम, प्रेमचंद महतो द्वितीय, वासुदेव लोहार तृतीय और रमेश उग्रसांडी चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 8 से 10 तक की दौड़ प्रतियोगिता में मधु प्रधान प्रथम, अमित प्रधान द्वितीय, श्याम प्रधान तृतीय और पायल महतो चतुर्थ स्थान पर रहीं। क्लिपिंग बॉल प्रतियोगिता में श्वेता सरदार ने बाजी मारी। हस्तकला प्रतियोगिता में पवन प्रधान प्रथम रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव परमेश्वर महतो ने किया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को लेकर बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद महतो, शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, युधिष्ठिर महतो निराकार प्रधान, चंद्राम सोरेन, दामोदर पिंगुआ, अनीता महतो, आनंद प्रमाणिक, देविदत्त प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान समेत सैकड़ों बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
November 14, 2026 9: 01 pm
Breaking
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
- खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
- खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
- खरसावां के आस्था व श्रद्वा के प्रतीक प्रर्सिद्व पदमपुर काली मेला में विभिन्न क्षेत्रो से पहुचकर लगभग एक लाख भक्तों ने की मां काली की पूजा-अर्चना
