खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पदमपुर काली मेला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मेले में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई शामिल हुए। इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने मां काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर श्री
गागराई ने कहा कि पदमपुर का काली मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वर्षों से आयोजित हो रहा यह ऐतिहासिक मेला लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास ही इस मेले की विशेष पहचान है। वहीं समाजसेवी बासंती गागराई ने भी मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव, अक्षय मंडल, भवेश मिश्रा, मानस साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
November 14, 2026 9: 03 pm
Breaking
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- कुचाई के दलभंगा मे बिरसा जयंती पर फुटबॉल का रोमांच, दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत-नरसिंह मुंडा,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- विधानसभा स्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में कृष्णापुर विद्यालय का दबदबा, क्विज में तनिष्क कुमार सिंहदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान, निबंध में मौसमी महतो बनीं विजेता; महिमा चाकी भी टॉप-10 में शामिल,
- खरसावां के सांडेबुरू मे बाल दिवस पर ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा* विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,
- खरसावां के पदमपुर काली मेला पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, मां काली के दरबार में टेका माथा,क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,
- खरना के साथ महापर्व छठ का निर्जला व्रत शुरू व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत प्रारंभ
- खरसावां के आस्था व श्रद्वा के प्रतीक प्रर्सिद्व पदमपुर काली मेला में विभिन्न क्षेत्रो से पहुचकर लगभग एक लाख भक्तों ने की मां काली की पूजा-अर्चना
