दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
Kharsawan
दीपावली के पावन अवसर पर खरसावां प्रखंड अंतर्गत सांडेबुरू गांव की बहू डॉ. जाह्नबी कुमारी के पीएचडी की उपाधि हासिल करने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय सम्मान से डॉ. जाह्नबी भावुक हो गईं और उन्होंने सभी प्रियजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. जाह्नबी कुमारी दिनेश कुमार महतो की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर पीएचडी की उपाधि हासिल कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय परिवार के सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर सांडेबुरू महतो क्लिनिक के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. जगदीश प्रसाद महतो ने उनकी उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि जाह्नबी की सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जाह्नबी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।
वहीं, युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने कहा कि जाह्नबी की सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी उपलब्धि बेटियों को अपने सपनों को साकार करने और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
परमेश्वर महतो ने कहा कि दीपावली के त्योहार पर जाह्नबी की शैक्षणिक उपलब्धि और गांव वापसी ने खुशियों को दोगुना कर दिया है। ग्रामीणों ने इसे सांडेबुरू गांव के लिए गौरव का क्षण बताया। मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद महतो, प्रदीप कुमार महतो, दिनेश कुमार महतो, हेमसागर प्रधान, परमेश्वर महतो,प्रकाश महतो, सुदाम महतो,राजेश महतो,टिंकू महतो,निखिल महतो,रविन्द्र महतो, रंजन महतो, बरखा, नेहा, दिव्या, मिली, नीतू,पायल,काजल महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित थे।
November 10, 2026 9: 55 pm
Breaking
- खरसावां में महावीर संघ ओपेरा के पूर्व निर्देशक स्व. कामाख्या षाड़ंगी को दी श्रद्धांजलि, छऊ नृत्य और ओड़िया संस्कृति में योगदान को किया याद, गुरु कभी विदा नहीं होते, शिष्यों की कला और साधना में सदैव जीवित रहते हैं-हरिश्चंद्र आचार्य,
- दीपावली पर खरसावां सांडेबुरू पहुंचीं पीएचडी धारक डॉ. जाह्नबी कुमारी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, उच्च शिक्षा की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
- राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे खरसावां के सुमित सौरभ पूर्ति, अंडर-14 बॉयज टीम में हुआ चयन, 12 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के छतरपुर में दिखाएंगे खेल प्रतिभा,
- अर्जुन मुंडा के आवास पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद काली पूजा पर घोड़ाबांधा स्थित आवास में भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और औद्योगिक जगत की हस्तियों ने की शिरकत
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में धूमधाम से मनाई गई सर सीवी रमन की जयंती, विज्ञान के प्रयोगों ने विद्यार्थियों को किया रोमांचित, दीपावली पर रंगोली और दीप सज्जा पर हुई प्रतियोगिता,
- रंगोली के रंगों से खिल उठा खरसावां के बुरूड़ीह विद्यालय, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, रंगोली में लक्ष्मी गोडसोरा ग्रुप ने मारी बाजी, मिट्टी के दीपक व घरौंदा निर्माण में नव्या अंजलि रही अव्वल,
- खरसावां मॉडल स्कूल में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दीपोत्सव से पहले रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सहराई संस्कृति की दिखी झलक,
- उपायुक्त ने करकेट्टा डैम (कुचाई), शिव मंदिर (खरसावाँ) एवं भीमखंदा (राजनगर) का किया स्थल निरीक्षण…* *पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश…*
