खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए
भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर
रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार,
Kharsawan
बुनियादी सुविधाओं के अभाव और शिक्षकों के लगातार अन्यत्र प्रतिनियोजन का दंश झेल रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर खरसावां का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। विद्यालय में नए भवन निर्माण हेतु ठोस पहल करने और शिक्षकों के प्रतिनियोजन पर रोक लगाने की मांग को लेकर विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल खरसावां विधायक दशरथ गागराई से चक्रधरपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मिला और ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अवगत कराया कि भवन के अभाव में बच्चों को पठन-पाठन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि एक तरफ स्कूल पहले से ही संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ यहां पदस्थापित शिक्षकों को लगातार दूसरे विद्यालयों और अंतर-जिला में प्रतिनियोजित किया जा रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों के इस मनमाने प्रतिनियोजन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि गांव के गरीब बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो। विधायक ने ग्रामीणों और शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने इस संबंध में जिले के उपायुक्त से बात कर विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने का भरोसा दिलाया। साथ ही, शिक्षकों के अंतर-जिला और अन्यत्र प्रतिनियोजन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के पटल पर इस विषय को प्रमुखता से उठाएंगे ताकि शिक्षा विभाग की इस लचर कार्यशैली पर रोक लग सके। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी सहित प्रमुख ग्रामीण मौजूद थे। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण और शिक्षकों के प्रतिनियोजन को रद्द करने हेतु ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीण वैकल्पिक राह चुनने को बाध्य होंगे।
October 16, 2026 4: 44 am
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार,
- खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील,
- खरसावां में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ई-विद्यावाहिनी, एमडीएम रिपोर्ट, सीपीडी प्रशिक्षण और विद्यालयों की गतिविधियों की हुई समीक्षा,
- खरसावां स्कूल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी, बेकार वस्तुओं से विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं,
- कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
- खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
- काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे अनुसचिवीय कर्मचारी, 17 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन ट्रैप मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के पालन की मांग, सरकारी कामकाज बाधित नहीं करने का निर्णय
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
