खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में
ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने
की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील,
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू रीडिंग में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव के मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, मुंडा एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती नहीं करने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती कानूनन अपराध है। इसके उत्पादन, प्रसंस्करण और अवैध कारोबार में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी के बहकावे या लालच में आकर अफीम की खेती न करें और अपने परिवार तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती से होने वाली तात्कालिक आर्थिक कमाई के लालच में पड़कर लोग अपने भविष्य को संकट में न डालें। ऐसी गतिविधियों का असर न केवल संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार पर पड़ता है, बल्कि इससे समाज और क्षेत्र की छवि भी प्रभावित होती है। इसलिए ग्रामीणों को चाहिए कि वे पारंपरिक कृषि एवं अन्य वैध आजीविका के साधनों को अपनाएं और गांव में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा न दें। बैठक में मुखिया एवं मुंडा की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। उनसे गांव के लोगों को जागरूक करने, युवाओं को गलत गतिविधियों से दूर रखने तथा अफीम की खेती के खिलाफ सामूहिक पहल करने की अपील की गई। ग्रामीणों से कहा गया कि यदि गांव या आसपास के क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती अथवा इससे जुड़ी किसी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की संयुक्त भागीदारी जरूरी है। ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग से ही क्षेत्र को नशे तथा अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, मुखिया नागेश्वरी हेम्ब्रम, सहित मुंडा व ग्रामीण उपस्थित थे।
October 16, 2026 4: 41 am
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार,
- खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील,
- खरसावां में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ई-विद्यावाहिनी, एमडीएम रिपोर्ट, सीपीडी प्रशिक्षण और विद्यालयों की गतिविधियों की हुई समीक्षा,
- खरसावां स्कूल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी, बेकार वस्तुओं से विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं,
- कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
- खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
- काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे अनुसचिवीय कर्मचारी, 17 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन ट्रैप मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के पालन की मांग, सरकारी कामकाज बाधित नहीं करने का निर्णय
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
