खरसावां में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, शैक्षणिक
व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ई-विद्यावाहिनी, एमडीएम रिपोर्ट,
सीपीडी प्रशिक्षण और विद्यालयों की गतिविधियों की हुई समीक्षा,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। गुरु गोष्ठी में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर आवश्यक जानकारियों के संधारण, शिक्षकों की उपस्थिति तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से संबंधित रिपोर्ट को नियमित रूप से अपडेट करने के विषय पर भी चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। इस बैठक में विद्यालयों की समस्याओं और शैक्षणिक कार्यों के बेहतर संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर सरकारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना रहा। गुरु गोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, विद्यालयों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ रूकमनी हांसदा, सीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रिया रजन महतो, सीआरपी विशेश्वर महतो, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
October 16, 2026 4: 43 am
Breaking
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में नए भवन निर्माण और शिक्षकों के मनमाना अन्यत्र प्रतिनियोजन पर रोक हेतु प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लगाई गुहार,
- खरसावां के बाबु रिडिंग में अफीम की खेती के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक, मुखिया-मुंडा के साथ पुलिस ने की बैठक, ग्रामीणों से अवैध खेती से दूर रहने की अपील,
- खरसावां में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर ई-विद्यावाहिनी, एमडीएम रिपोर्ट, सीपीडी प्रशिक्षण और विद्यालयों की गतिविधियों की हुई समीक्षा,
- खरसावां स्कूल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी, बेकार वस्तुओं से विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित हुई प्रतियोगिताएं,
- कुचाई के अरुवां में 3.21 करोड़ से बनेगा पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास प्राथमिकता-गागराई
- खरसावां के गुटूसाई मे सौर ऊर्जा से खेतों तक पहुचेगी सिंचाई का पानी, गुटूसाई में 1.06 करोड़ की सोलर सिंचाई योजना का विधायक ने किया शिलान्यास,
- काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे अनुसचिवीय कर्मचारी, 17 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन ट्रैप मामलों में निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के पालन की मांग, सरकारी कामकाज बाधित नहीं करने का निर्णय
- उत्क्रमित वेतनमान के लिए हाईकोर्ट जाएंगे शिक्षक, जिला स्तरीय बैठक आज, छठे पुनरीक्षित वेतनमान में लाभ नही मिलने का मामला, शिक्षको ने याचिका दायर करने पर जताई सहमति,
