गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में गुरुवार को गांधी जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ, चित्रांकन एवं अंग्रेजी एस्से राइटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने गांधी जी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी सत्य, अनुशासन और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, अनीशा लकड़ा एवं तुषार कांति महतो ने भी गांधी जयंती के महत्व तथा गांधी जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। शिक्षकों ने कहा कि गांधी जी के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर व्यवहार और दैनिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान आयोजित ओपन क्विज में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को कलम देकर प्रोत्साहित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शांति हेंब्रम ने प्रथम, कविता पाठ में दुर्गापरी महतो ने प्रथम तथा निबंध प्रतियोगिता में अनीश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंग्रेजी एस्से राइटिंग प्रतियोगिता में कक्षा आठ से दुर्गापरी महतो, कक्षा नौ से प्रीति हेंब्रम तथा कक्षा दस से खुशबू महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन तुषार कांति महतो ने किया। मौके पर शिक्षक लक्ष्मण साहू, लवली कुमारी, संध्या प्रधान, मौसमी दास, स्वागता सिंह, नीलमोहन महतो एवं युधिष्ठिर पान सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
October 2, 2026 4: 54 am
Breaking
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
- खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन,
- खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां,
- खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई,
