खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत रिडिंग पंचायत के ग्राम बिरूजारा में ग्रामीणों की बिजली समस्या का समाधान करते हुए 25 केवी के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नवनिर्मित विद्युत व्यवस्था का विधिवत उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।
ग्रामीणों ने गांव में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न हो रही बिजली समस्या को लेकर लिखित रूप से अपनी मांग रखी थी। ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेते हुए 25 केवी ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने और लो-वोल्टेज तथा ओवरलोड की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
उद्घाटन के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को संबंधित विभाग के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर से बिरूजारा के ग्रामीणों को अधिक सुचारु और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
ट्रांसफार्मर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने अपनी मांग पूरी होने पर जिला परिषद अध्यक्ष एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा मिलेगी।
October 2, 2026 4: 54 am
Breaking
- खरकई नदी के संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बनेगी समग्र कार्ययोजना आदित्यपुर के अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान पर डीसी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक नदी तट विकास, जल संरक्षण, एसटीपी सुदृढ़ीकरण और जलभराव के स्थायी समाधान पर जोर
- 35 दुकानों में तंबाकू बिक्री की जांच, नियम तोड़ने वालों को सख्त हिदायत चौका-कांड्रा में जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग व खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान
- स्कूलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, धीमी APAAR ID प्रगति पर डीसी नाराज बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्मार्ट क्लास और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश
- गांधी के विचारों के साथ बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यार्थी हुए सम्मानित, खरसावां के बुरूडीह स्कूल में गांधी जयंती पर क्विज, निबंध, भाषण, कविता पाठ व चित्रांकन प्रतियोगिता
- खरसावां के बिरूजारा गांव में 25 केवी ट्रांसफार्मर अपग्रेड, 63 केवी ट्रांसफार्मर से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन,
- खरसावां में ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ अभियान के तहत भाजपा का सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों से सुनीं जनसमस्याएं, समस्याओं के समाधान के लिए दिलाया भरोसा,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में गूंजा गांधी के सत्य अहिंसा और शास्त्री की सादगी का संदेश, जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा, क्विज व काव्य पाठ ने बांधा समां,
- खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई,
