खरसावां में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों
ने दिखाया दमखम, फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल
खरसावां तथा बालिका वर्ग में यूएचएस कृष्णापुर विजेता,
kharsawan
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेलो झारखंड 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संर्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में खरसावां प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर श्री जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है और इससे पढ़ाई में भी मन लगता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे खेल के माध्यम से प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर के विजेता खिलाड़ी व टीमें जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी और वहां सफल होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेंगे। प्रतियोगिता टीम स्पर्धाओं में फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां तथा बालिका वर्ग में यूएचएस कृष्णापुर विजेता रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में यूएचएस दलाइकेला और बालिका वर्ग में मॉडल स्कूल खरसावां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में यूएचएस दलाइकेला ने बाजी मारी। वहीं वॉलीबॉल के बालक वर्ग में मॉडल स्कूल खरसावां और बालिका वर्ग में केजीबीवी खरसावां विजेता रहा। जबकि प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में कबीर नायक तथा बालिका वर्ग में भारती उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में कबीर नायक और बालिका वर्ग में गुरुबारी बोदरा विजेता रहीं। 400 मीटर में सुनील मुंडा और बालिका वर्ग में रायमनी दिग्गी ने बाजी मारी। 800 मीटर में सुभाष बोदरा और सोनिया मुंडा प्रथम रहे। लंबी कूद में उमेश चंद्रा हेम्ब्रम तथा बालिका वर्ग में सीमा होनहागा ने प्रथम स्थान हासिल किया। शॉटपुट में सुकेश लोहार और बालिका वर्ग में पूनम नायक विजेता रहीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ रुकमणी हांसदा, बीआरपी राजेंद्र कुमार गोप, प्रियरंजन महतो, प्रखंड एमआईएस देवाशीष महतो, अब्दुल माजीद खान सहित सभी सीआरपी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
September 14, 2026 10: 48 am
Breaking
- संताली भाषा और ओल चिकी के संरक्षण के लिए आगे आए समाज : सांसद जोबा माझी -राजनगर में 20 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, भाषा-लिपि के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
- 17 सितंबर को बिरसा स्टेडियम में होगा अंडर-14 झारखंड फुटबॉल टीम का ट्रायल
- खरसावां में खेलो झारखंड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फुटबॉल के बालक वर्ग में प्लस टू हाई स्कूल खरसावां तथा बालिका वर्ग में यूएचएस कृष्णापुर विजेता,
- खरसावां अर्जुना स्टेडियम में खेलो झारखंड के बाद पसरी गंदगी, आयोजन व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकार ने प्रतियोगिता के लिए दिए थे 30 हजार, भोजन के बाद थर्माेकोल प्लेटें मैदान में फेंकी,
- खरसावां के कृष्णापुर स्कूल में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर श्रुतिलेख में मौसमी महतो प्रथम, तनिष्क सिंह देव द्वितीय व देव प्रधान तृतीय,
- बेसहारा बचपन को मिला परिवार का सहारा, फोस्टर केयर ने बदली चार बच्चों की जिंदगी, मिशन वात्सल्य के तहत पश्चिमी सिंहभूम की पहल बनी मिसाल, फोस्टर केयर में जिला राज्य में प्रथम माता-पिता का साया उठने के बाद चार बच्चों को मिला नया परिवार, छह माह में कुपोषण से हुए मुक्त
- कुचाई के धुनाडीह जर्जर स्कूल में पढ़ रहे 70 बच्चे, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो जड़ेंगे ताला, धुनाडीह प्राथमिक विद्यालय की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सुरक्षित भवन की मांग,
- कोल्हान के रेलवे स्टेशनों पर ‘हो’ भाषा में नामपट्ट व उद्घोषणा की मांग-विधायक जगत माझी के नेतृत्व में आदिवासी हो समाज महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
