खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
kharsawan
खरसावां मे आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर आदिवासी समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कला सांस्कृतिक भवन, खरसावां में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष के आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस-2026 का मुख्य थीम “पेसा कानून” रहेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा पेसा कानून को लेकर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को पेसा कानून और उससे जुड़े अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 2 जनवरी 2026 को पेसा नियमावली लागू किए जाने के बावजूद गांवों और आदिवासी समाज में इसके प्रति पर्याप्त जागरूकता नहीं है। ऐसे में इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य उद्देश्य पेसा कानून के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाना तथा मुंडा-मानकी व्यवस्था और ग्रामसभा को सशक्त बनाने की दिशा में जनजागरूकता अभियान चलाना होगा। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने पुराना हाट मैदान, खरसावां का निरीक्षण किया। इसी मैदान में इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में मनोज कुमार सोय, सुकरार सोय, रामलाल हेंब्रम, लालसिंह हेंब्रम, टाटा छातर, सालेन सोय, सिद्धेश्वर कुदादा, मिशन सोय, हरिवंश उरांव, विजय दीग्गी, रवी बांकीरा, सयाम सोय, दिनेश सरदार, चांदमनी बोदरा, लोगेन होनहागा, तुरी सोरेन, महेश मींज, सोरदा ईचागुटु सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
July 25, 2026 10: 56 pm
Breaking
- खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, इस वर्ष ‘पेसा कानून’ रहेगा मुख्य थीम,
- जिला फुटबॉल लीग-2026: कृष इलेवन जोजोडीह की शानदार जीत, करण तीयू की हैट्रिक से दलभंगा को 6-1 से हराया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में वायरल अश्लील वीडियो मामलाः डीईओ की जांच में नया खुलासा, दो छात्रों ने मोबाइल से प्रोजेक्टर पर चलाया था अश्लील वीडियो
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
