खरसावां में पेसा नियमावली 2025 पर प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम सभा तक पहुंचाने का लिया संकल्प
kharsawan
खरसावां के आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के मुंडाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पेसा नियम को ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड के जिम्मेदार मुंडाओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम सभाओं में पेसा नियमावली 2025 की जानकारी पहुंचाने के साथ इसके जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। नियमावली के बेहतर संचालन के लिए खरसावां प्रखंड की 13 पंचायतों को तीन-तीन पंचायतों के क्लस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर में एक नोडल मुंडा समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पेसा नियमावली के प्रावधानों को विस्तार से समझाने तथा जमीनी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से जल्द ही प्रत्येक क्लस्टर स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार सोय ने प्रतिभागियों को पेसा नियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए ग्राम सभा की शक्तियां, भूमि अधिग्रहण एवं भूमि वापसी, लघु वनोपज, बाजार प्रबंधन, ग्राम सभा का अपना खाता, गौण खनिज पर ग्राम सभा का अधिकार, साहुकारिता पर नियंत्रण, सीएनटी एक्ट, विलकिंसन नियम एवं एसपीटी एक्ट समेत विभिन्न अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अभियान में अपना अधिकार संगठन, आदिवासी हो समाज महासभा एवं मुंडा-मानकी स्वशासन व्यवस्था से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर पेसा को कागजों से निकालकर ग्राम सभा की वास्तविक शक्ति बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से तुराम बोयपाइ, रामलाल हेंब्रम, मंगल उरांव, रवि बंकीरा, दिलीप बांडरा, हीरा सरदार, गोमिया बोदरा, गोविंद बोदरा, सुखराम सोए, लाल सिंह हेंब्रम, नंदलाल बांदिया, राजेंद्र जामुदा, छोटेलाल हेंब्रम, विष्णु लियांगी, मानकी जामुदा एवं वीर सिंह सिजुई सहित कई लोग उपस्थित थे।
May 28, 2026 11: 20 pm
Breaking
- खरसावां में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा वाहन जब्त,
- खरसावां के कातीदिरी मे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त…*
- खरसावां के ईदगाह व मस्जिदो में खुशनुमा माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज, शांति व मगफिरत की मांगी सामुहिक दुआ,
- खरसावां के खिलारीसाई में मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, किशोरियों को किया गया जागरूक
- खरसावां में पेसा नियमावली 2025 पर प्रशिक्षण संपन्न, ग्राम सभा तक पहुंचाने का लिया संकल्प
- खरसावां के ईदगाह व मस्जिदो में खुशनुमा माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज, शांति व मगफिरत की मांगी सामुहिक दुआ, कुर्बानी लोगो में त्याग की भावना जगाती है-रिजवी
- सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह-2026 संपन्न, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री एवं मेडल किए गए प्रदान, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर प्राप्त करे सफलता-अर्जुन मुंडा
- बकरीद को लेकर खरसावां पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं-गौरव कुमार
