चक्रधरपुर के धनगांव में ग्रामीणों के द्वारा वृहद
झारखंड मोर्चा के जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत,
अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास पहुचाना लक्ष्य,
Chakradharpur,
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत धनगांव में ग्रामीणों के द्वारा वृहद झारखण्ड मोर्चा के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही संगठन मजबुतीकरण का संक्लप लिया। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मौर्चा के केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि वृहद झारखण्ड मोर्चा गरीब और माध्यम वर्गों को नेतृत्व करने अवसर प्रदान करती है। ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का विकास हो सके।

उन्होंने कहा कि दुर्गा चरण पुरती एक साधारण परिवार से आते हैं। वे हमेशा समाज के गरीब दुःखी लोगों का निस्वार्थ सेवा करते हैं। सभी समुदाय में दुर्गा चरण पुरती का अच्छा पकड़ है। उन्होंने कहा कि इस धनगांव में इससे पहले किसी भी पार्टी ने किसी भी व्यक्ति को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया। पहली बार वृहद झारखंड मोर्चा की ओर से दुर्गा चरण पुरती को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से धनगांव के जनता में खुशी का माहौल है और गांव के लोगों में उम्मीद जागी है कि आने वाले दिनों में श्री पुरती पश्चिमी सिंहभूम जिला के गरीबों की आवाज बनेंगे। वही केंद्रीय संगठन सचिव सह पूर्व सैनिक चूड़ी पुरती ने कहा कि हम आने वाले कुछ दिनों में झारखण्ड के सभी जिला एवं प्रखंडों में पार्टी का गठन करेंगे इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बहुत सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने कहा कि मेरे अपने जीवन में वृहद झारखण्ड मोर्चा ने मुझको बहुत बड़ा जिम्मेदारी देने का कार्य किया है इसके लिए मैं केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय जी एवं सभी केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह के अंत तक जिला कमिटी एवं प्रखंड कमिटी का विस्तार कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी समुदाय का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए हम सभी प्रखंडों का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती, अभय सिंह जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, सावन बरला, पांडेराम पुरती, मांगता पुरती, मुदय मुदुईया, बोहोंज पुरती, दामु पुरती, माधो टेटेंगेल, रामसाय गोप, रांची पुरती, सुनिय मुदुईया, राम पुरती, गंगा राम तांती,सोना राम पुरती, सोमय जामुदा, पिरु पुरती, सोमाय पुरती, गोंडों पुरती, तुरी सोयां, सोमाय जमुदा, रसिका पुरती, बोहदा मुदुईया, नंदू होनहागा, लखन होनहागा, लोपोर पुरती, दियूरी पुरती, मडकी पुरती,दामु पुरती, अभय सिंह जामुदा, जेवियर जमुदा आदि उपस्थित थे।
