गम्हारिया के कालाडुगरी, कोलाबिरा, सालडीह, मुड़िया में
झामुमो की हैट्रिक जीत पर निकला विजय जुलूस, जमकर उडे अबीर
गुलाल, चुनाव जितानेवाली जनता के प्रति किया अभार प्रकट
A victory procession was taken out on JMM’s hat-trick victory, खरसावां के नव निर्वाचित विधायक दशरथ गागराई की हैट्रिक जीत पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हारिया प्रखंड के अंतर्गत कालाडुगरी, कोलाबिरा, सालडीह, मुड़िया में झामुमो का विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कालाडुगरी से आरभं होकर कोलाबिरा, सालडीह, मुड़िया क्षेत्र के भ्रमण किया। झामुमों के साथ साथ इंडिया गठबंधन नेता-कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे की धन पर जमकर धिरकते नजर आए। विजय जुलूस के दौरान कार्यकताओं ने जमकर अबिर गुलाल खेलकर एक हैट्रिक जीत की बधाई दी। साथ ही कार्यकताओं ने जगह जगह लडडू का वितरण कर खुशी का इजहार किया। और आतिशबाजी भी की गई। वही समर्थको ने बाजे के धुन पर नृत्य भी किया। दुसरी ओर विधायक श्री गागराई ने अपना बहुमूल्य वोट देकर चुनाव जितानेवाली क्षेत्र की जनता के प्रति अभार प्रकट किया। इस विजय जुलूस में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, सेमाजसेवी बांसती गागराई, राज बागची, बासुदेव महतो आदि नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।
July 23, 2026 7: 21 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
