खरसावां के मस्जिदों में अदा की अंतिम जुमें की नमाज,
रोजा-नमाज कुबुलयत और अमन-चैन की मांगी दुआ, कुरआन पर
अमल कर अल्लाह की कुरबत कर सकते हासिल-मौलाना रजवी
kharsawan रमजान-उल-मुबारक का अलविदा जुमा (अंतिम जुमा) की नमाज के लिए खरसावां के विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भीड उमड़ पडी। सुबह से ही लोग अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने की तैयारी में थे। बूढे और युवा ही क्या बच्चों में भी एक गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद से नहा धो पाक पवित्र हो सूरमा व इत्र लगाकर मस्जिद का रूख किया। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-विलाल कदमडीहा, मदिना मस्जिद बेहरासाई व मस्जिद निजामुददीन गोन्दपुर के मस्जिदों में रमजान माह के अंतिम जुम्में को नमाजियों की भारी भीड इकट्ठी हुई। ईमाम के पीछे फर्ज की दो रेकात नमाज अदा की गई। अलविदा-ए-जुम्मा के नमाज पूरे एहतेराम के साथ अदा करने के बाद मुसलमानों के द्वारा दुआ की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने आईदा साल भी रमजान-उल-मुबारक नसीब फरममाने की दुआ की। रोजा नमाज कुबुलयत के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गयी। ताकि सभी लोग भाईचारगी व सकून के साथ रह सके। नमाज से पहले मदिना मस्जिद बेहरासाई के खरसावां के मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रजवी ने कहा कि कुरआन शरीफ पर अमल करके इंसान अल्लाह की कुरबत हासिल कर सकता है और अपनी तमाम तकलीफों से निजात पा सकता है। दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब कुरआन ए अजीम है। रमजान का पाक महीना इंसान के लिए बेशुमार अजमतों वाला है। रमजान में अल्लाह रहमतों के खजाने लुटाता है और बरकतों की बारिश करता है। रमजान के पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास कर्म फरमाता है। इस माह में खुदा अपने बंदों को मगफिरत से नवाजता है। उन्होने कहा कि रमजानुल मुबारक में अल्लाह गुनाहों का बख्शता है। रमजान रहमत और बरकत वाला महीना है। इस महीने में इबादत का सवाब बढ़ा दिया जाता है। दुनिया के तमाम इल्म कुरआन में मौजूद हैं। लिहाजा मुसलमान ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों को हिफ्ज कराएं। हाफिजों का अल्लाह के यहां बुलंद मर्तबा है। कुरआन के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया और आखिरत की कामयाबी हासिल की जा सकती है। इसके बाद कदमडीहा, बेहरासाई व गोन्दपुर मस्जिदों में ईमामों ने ईद की नमाज से पहले जकात, फितरा को अदा करने की अपील की गई।
April 23, 2026 9: 44 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
