झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो को जेड श्रेणी
की सुरक्षा की मांग पर झारखंड के राज्यपाल सौपा पत्र,
Dumaria झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर जयराम महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। राजदेश रतन ने कहा कि जयराम महतो शोषितों और वंचितों के मुद्दे पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और उनकी इस सक्रियता से आम जनमानस में उम्मीदें जगी हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व उनकी गतिविधियों से परेशान हैं और उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उनके वाहन को रोककर तोड़फोड़ की गई थी। राजदेश रतन ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था, जो अभी प्रक्रियाधीन है। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जयराम महतो को जल्द से जल्द जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।
June 8, 2026 2: 59 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
