खरसावां में झारखंड फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप 26 से 29 अक्टूबर तक, घाटशिला, चक्रधरपुर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर के बीच होगा मुकाबला,
sports activity झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 18 वां अंतर जिला झारखंड फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप आगामी 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किया गया है। ग्रुप ए की इस प्रतियोगिता में घाटशिला, दक्षिण पूर्वी रेलवे, चक्रधरपुर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सहित कुल 6 टीमें भाग लेगी। आगामी 26 अक्टूबर शनिवार को 12 बजे घाटशिला फुटबॉल एसोसिएशन का पहला मुकाबला दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर की टीम से होगा। इसी तिथि को दोपहर 2 बजे से जामताड़ा का मुकाबला पश्चिमी सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के मध्य होगा। जबकि 27 अक्टूबर रविवार को सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रथम मैच घाटशिला बनाम चक्रधरपुर के मैच के विजेता से दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। जबकि 28 अक्टूबर को 2 बजे 26 और 27 अक्टूबर के विजेताओं के बीच भिड़ंत होगी। वही 29 अक्टूबर को 2 बजे क्वार्टर फाइनल मैच के तहत जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन का मुकाबला ग्रुप ए के शेष टीमों के बीच के विजेता से होगी। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने राज्य के फुटबॉल की सबसे बड़ी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। अर्जुन स्टेडियम को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी, जिले के विकास आयुक्त सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। झारखंड फुटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में घाटशिला, दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के बीच मुकाबला होगा।
April 23, 2026 11: 08 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
