हाथीटांड़ का शानदार प्रदर्शन, भेलाईडीह को 7-0 से रौंदा, अयांश पावर ने रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत
Seraikella
सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में बीपीएस हाथीटांड़ और अयांश पावर ईचागढ़ ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में बीपीएस हाथीटांड़ ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए एमएलसी भेलाईडीह को 7-0 से करारी शिकस्त दी। हाथीटांड़ की ओर से दुर्गा मार्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई, जबकि रतन हांसदा और मुनीराम किस्कू ने दो-दो गोल दागे। मैच शुरू होने के महज सात मिनट के भीतर हाथीटांड़ ने तीन गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में टीम ने लगातार चार गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में अयांश पावर ईचागढ़ और तेनगाडीह, नीमडीह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में सादन हांसदा के निर्णायक गोल की बदौलत अयांश पावर ने 1-0 से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, समाजसेवी विनायक दुबे तथा पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
मैचों का सफल संचालन रेफरी दिकू हेंब्रम, शंकर सरदार, लक्ष्मण सरदार, संतोष महतो, एन. सिंहदेव, समीर महतो, बिरेन पॉल एवं रतन मुर्मू ने किया।
20 जुलाई के मुकाबले
पहला मैच: एनएससी बुरुडीह बनाम एमएलसी भेलाईडीह (धोलूडीह) – दोपहर 2:00 बजे
दूसरा मैच: सुमित एफसी सीनी बनाम एबीपी तेगाडीह, नीमडीह – अपराह्न 3:30 बजे
स्थान: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला।
