कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र तालाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता
संर्पन्न्, जीएस ब्रदर्श को पराजित कर पोडाडीह एफसी बना चैम्पियन
खेल में जितना प्रयत्न करेंगे, उतना लाभ मिलेगा-गागराई
Football competition held in Kuchai,
कुचाई के गोमेयाडीह पंचायत के सुदूरवर्ती नक्लस पहाड़ी क्षेत्र तालाडीह में आदिवासी सरना क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न्ा हो गई। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीएस ब्रदर्श लेदराडीह सरायकेला की टीम को 1-0 से पराजित कर पोडाडीह एफसी की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र से कुल 16 ने भाग लिया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। वही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम पोडाडीह एफसी, उप विजेता टीम जीएस ब्रदर्श लेदराडीह सरायकेला, तृतीय स्थान पर रहे रायजामा एफसी तथा चौथा स्थान पर रहे गुटीऊली मतकामडीह को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ दा मैंच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट स्कोरेर तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खेल में हम जितना प्रयत्न करेंगे उसका उतना लाभ मिलेगा। खेल का मतलब युवा, युवा का मतलब ऊर्जा और ऊर्जा का मतलब उसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में कर खेल को आगे बढ़ाएं बढ़ाएंगे। उन्होने कहा कि गांव, कस्बे, टोले, मोहल्ले में जो प्रतिभा है। उसको कैसे आगे लेकर आएं। इसी कड़ी में गांव के लोग खुद प्रयास करके प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। इसी में से अच्छा खिलाड़ी निकलेगा और गांव के साथ-साथ देश का नाम रौशन करेगा। श्री गागराई ने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं। झारखंड के खिलाड़ियों ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आज लोग काफी जागरूक हो गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी फुटबॉल, क्रिकेट, तीरंदाजी, बालीबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन हो रहा है। बस जरूरत है तो इन खेलों के प्रोत्साहन की ताकि हमारे बच्चे इस तरफ आकर्षित हों। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बांसती गागराई, भरत सिंह मुंडा, धमेन्द्र सिंह मुंडा, राम सोय, मुन्ना सोय, बनवारी लाल सोय, बुधराम मुंडा, साहेब लाल मुंडा, जयराम मुंडा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 26 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
