- Kharsawa: खरसावां के कृष्णापुर में फुटबॉल
प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न, आदित्य स्पोटिंग को ट्राईब्रेकर में
पराजित कर जय मां लक्ष्मी जगवार टीम बना चैम्पियन,
खरसावां
खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर मैदान में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पाईका स्पोटिंग क्लब के द्वारा आयोजित दो फुटबॉल प्रतियोगिता-2024 संर्पन्न हो गई। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई आदि शामिल होकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता मे कोल्हान क्षेत्र से कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ट्राईब्रेकर के तहत आदित्य स्पोटिंग के टीम को 2-0 से पराजित कर जय मां लक्ष्मी जगवार की टीम चैम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम जय मां लक्ष्मी जगवार को 90 हजार, उपविजेता टीम आदित्य स्पोटिंग को 60 हजार, तृतीय स्थान में रहे आईकॉन एफसी तथा चौथा स्थान में रहे जेबीकेएसएस एफसी को 20-20 हजार रूपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विमल कुमार, मेंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बिटटु कुमार तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार बिक्की तिर्की को देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खिलाडियों का हौसला बढाते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। खेल महज मनोरंजन का साधन नही रहा है बल्कि बेहतरीन केरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, दशरथ सोय, मनबोध महतो, सुदर्शन महतो, संदीप महतो, अजय सोय, निर्मन महतो, अमरदीप महतो, दीपक तांती, कृष्णा महतो, सुखलाल चांकी, पाकु चाकी, गणेश चांकी, अमित महतो, बलराम महतो आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 7: 17 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
