सरायकेला-खरसावां में जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल 10 जुलाई को, खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित
खरसावां
जिला खेल पदाधिकारी सरायकेला खरसावां द्वारा आगामी आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल (फुटबॉल एवं तीरंदाजी) का आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय ने आम सूचना जारी कर इच्छुक खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी सूचना के अनुसार, फुटबॉल का चयन ट्रायल प्रातः 9 बजे बजे से शाम 4 बजे तक तथा तीरंदाजी का चयन ट्रायल शाम 4 बजे से आयोजित होगा। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट (एनएसटीसी मानदंड) एवं स्पेसिफिक स्किल टेस्ट लिया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र (यदि हो) सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। जिला खेल पदाधिकारी ने जिले के सभी पात्र एवं इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
September 6, 2026 3: 46 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण