खरसावां विधायक ने चुनावी तैयारी पर काग्रेसियो के साथ की
बैठक, चुनाव संचालन समिति में गठबंधन दल का होगा पालन
election activity खरसावां के झामुमों कार्यालय चुनावी तैयारी को लेकर स्थानीय विधायक सह झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई ने कांग्रेसियों के साथ बैठक किया। इस बैठक में आपसी सहयोग के साथ इंडिया गठबंधन दल के साथ मिलकर चुनाव जीत की रणनीति बनाई। वही चुनाव संचालन समिति में कांग्रेसियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस व राजद के सभी नेता-कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान को ध्यान में रखकर चुनाव की तैयारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा के धनबल से है लेकिन जनबल के आगे इस बार धनबल नहीं टिकेगा। उन्होंने गठबंधन दलों के नेताओं से सभी गिले शिकवे भुला कर पूरी तन्मयता के साथ मदद करने की अपील की। साथ ही कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की तरह खरसावां में मिलकर हम सभी चुनाव लडने का आवहान किया। इस बैठक में विधायक दशरथ गागराई, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, रविन्द्र मंडल, छोटराय किस्कू, बलभ्रद महतो, राज बागची आदि कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
October 22, 2026 7: 01 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
