खरसावां विधानसभा के झामुमों प्रत्याशी दशरथ गागराई
ने किया नामांकन दाखिल, गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां,
झामुमो की लड़ाई जल जंगल जमीन की है-दशरथ,
kharsawan-dasrat gagrai-nomination खरसावां विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी के रूप में विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां उनके समर्थक भी उनका हौसला बढ़ने और साथ देने काफी संख्या में पहुंचे। बता दें की खरसावां विधानसभा सीट की गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिये सुरक्षित गढ़ के रूप में होती है। पिछले 10 साल से इस सीट पर जेएमएम का कब्जा है। वर्ष 2014 और 2019 में भी दशरथ गागराई ने बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और जवाहर लाल बानरा को हराकर इस सीट पर कब्जा बनाये रखा है। इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। सरायकेला में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद श्री गागराई ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों का स्नेह और प्यार मुझे तीसरी बार मिलेगा। झामुमो की लड़ाई जल जंगल जमीन की है। मैं हमेशा जल जंगल जमीन की लड़ाई को प्रमुखता से रखते हुए संपूर्ण विकास के लिए 365 दिन में से 350 दिन जनता की सेवा में लगा रहता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओ को जनता के मार्गदर्शन पर धरातल पर उतर कर जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ने का काम किया है। मेरी कोशिश है कि पिछले 10 वर्षों से जो काम आगे नहीं बढ़ाया पाया हूं। तीसरी बार जनता अगर अवसर देती है तो उसे काम को आगे बढ़ने का काम करूंगा। खरसावां के दो प्रमुख योजनाओ में साुरू सिंचाई परियोजना और राजखरसावा के पांच सौ बेडड निर्माणाधीन अस्पताल पूरा करने का लक्ष्य है। मेरा प्रयास से सुरू सिंचाई परियोजना अंतिम चरण में है। और पांच सौ बेडड निर्माणाधीन अस्पताल जो वर्ष 2011 से शुरू हुआ था। उस निर्माणाधीन अस्पताल मामले को झारखंड विधानसभा में उठाकर उसे पूर्ण करने का अपनी मांग रखा हूं। दोनों बड़ी परियोजना को पुनः विधायक बनने पर पूर्ण करूंगा। खरसावां में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। इसलिए एनडीए कहीं नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 50 हजार वोटो के अंतर से चुनाव जीतूंगा।
June 8, 2026 4: 06 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
