सरायकेला मे भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में मीडिया टैलेंट हंट के नाम से कार्यक्रम शुरू, जिले में कांग्रेस की भावनाओं को समझने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा
Seraikella
सरायकेला।भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में मीडिया टैलेंट हंट के नाम से कार्यक्रम शुरू की गई है ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कुछ ऐसे व्यक्तियों को चयन करना जो मीडिया के समझ कांग्रेस की भावनाओं को रख सके। सरायकेला खरसावां जिले में भी कांग्रेस की भावनाओं को समझने वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय मीडिया कन्वीनर अख्तर अली ने सरायकेला सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चलाई गई है । प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राज बागची भी उपस्थित रहे। श्री बागची ने कहा कि पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने की दिशा में केंद्र की यह पहला मिल की पत्थर साबित होगी। कांग्रेस की जन भावनाओं को समझने वाले लोगों द्वारा मीडिया को कांग्रेस की नीति सिद्धांत के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला अध्यक्ष राज बागची ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो करती है वह किसी से कहती नहीं है, परंतु वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक छोटी सी बातों को भी मीडिया के सामने रखते हैं और अपनी वाह-वाही लूटते हैं। कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांत को समझने वाले युवाओं की तलाश है।
