खरसावां के बादुबेडा में चुनाव तैयारी पर आजसू की बैठक,
एनडीए प्रत्याशी सोनाराम बोदरा की जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प,
राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है-सोनाराम बोदरा
election activity खरसावां प्रखंड के बादुबेडा में आजसू पार्टी की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मैं एनडीए के खरसावां प्रत्याशी सोनाराम बोदरा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां में हर तरफ अव्यवस्था फैली है। विकास योजनाओं में लूट मची है। हेमंत सरकार ने जनता को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खरसावां की जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में खरसावां के आमदा में 500 बेडड के अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की गयी थी। लेकिन 13 साल बाद भी अस्पताल का निर्माण पूरा नहीं हो सका। हेमंत सरकार ने इस योजना का काम बंद कराया दिया। यह खरसावां के लोगों का दुभार्ग्य है। इसी तरह सुरू सिचाई परियोजना का हाल है। सरकार उनके रहने के बावजूद 10 वर्षा में खरसावां के आमदा में पां सौ बेडड के अस्पताल और सुरू सिचाई परियोजना पूर्ण नही करा पाए। इस लिए खरसावां की जनता अब परिवर्तन चाहती है। वही श्री साह ने कहा कि विधानसभा चुनाव गठबंधन धर्म का पालन करते हुए एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस ले। जेएमएम सरकार के कार्यकाल में झारखंडी जनता ठगा महसूस कर रहे थे। इस विधान सभा चुनाव में झारखंडी जनता सोच समझ कर वोट करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, रूप सिंह मुंडा, अंगूर महतो, बिजय माहली, बासुदेव साहु, आलोक दे, कार्तिक गोप, शम्भू महांती, कृष्णा कैशरी, पिन्टु गोप, बंसत महतो, करण माहली, चामु मुंडा, प्रेम माहली, भोला प्रधान, कपिल महतो, प्रकाश माहली, चामु मुंडा, लाल तांती, राकेश प्रधान, इन्द्रो तांती, राजेश साहु, आदि नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 23 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
