कुचाई के भुरकुंडा में जर्जर घर में रहने को मजबूर
दो बुजुर्ग महिलाएं, आवास व पेंशन योजना से अब तक वंचित,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु पंचायत के भुरकुंडा गांव स्थित इचाडीह टोला में एक अत्यंत गरीब परिवार आज भी सरकार की कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है। परिवार की दो बुजुर्ग महिलाएं बिंदि सोय और गुरवारी सोय अपने भतीजे सचिन सोय के साथ जर्जर कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार उन्हें फिलहाल केवल राशन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना या आबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनका कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे विशेषकर बरसात के दिनों में रहने में काफी परेशानी होती है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। परिजनों का यह भी कहना है कि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को अभी तक मंईयां सम्मान योजना तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सका है। बढ़ती उम्र, आर्थिक तंगी और रहने की दयनीय स्थिति के कारण उनका जीवन कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण हेम्ब्रम ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से परिवार की स्थिति की तत्काल जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार पात्र है तो उन्हें शीघ्र आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि दोनों बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल सके। ग्रामीणों का भी कहना है कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए, ताकि उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।
July 29, 2026 5: 24 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग 2026: नारायणबेड़ा को हराकर मातकमडीह एसएफसी सुपर-5 में, सुखराम सोरेन की हैट्रिक से 5-1 की शानदार जीत
- आसंगी बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कर लौटा*
- सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान संपन्न…* उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा, एक्सपायरी एवं मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई…*
- कुचाई के भुरकुंडा में जर्जर घर में रहने को मजबूर दो बुजुर्ग महिलाएं, आवास व पेंशन योजना से अब तक वंचित,
- खरसावां में ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ का शुभारंभ झारखंड के 16 जिले अभियान में शामिल, वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगा रेशम उत्पादन और किसानों की आय
- राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम से मिले सूरज मूखी, कोल्हान के दलितों की समस्याओं से कराया अवगत* *सिनी के दलित परिवारों के पुनर्वास, भूमिहीनों के जाति प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जाति आयोग के पुनर्गठन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/अपात्र लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…* *राशन वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी (DSD) एवं खाद्यान्न उठाव की नियमित निगरानी, लंबित वितरण दो दिनों में पूर्ण करने तथा अगस्त माह के वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश…*
- परमवीर अल्बर्ट एक्का की टीम ने जीता शहीद देवेंद्र माझी फुटबॉल लीग का खिताब
