सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव अब 30 अक्टूबर को
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, सरायकेला-खरसावां द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, अब इस महोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से अर्का जैन विश्वविद्यालय, गम्हरिया में किया जाएगा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होना था, लेकिन भारी बारिश और संभावित तूफान की आशंका की निगाह में रखकर जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में अवकाश रहने के कारण कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है।
इस महोत्सव का मुख्य विषय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित है। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक विधाओं सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
