कुचाई मुख्य संडक से पुलिया तक मार्ग जर्जर,
परेशान ग्रामीणों सड़क पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के नाम
सौंपा ज्ञापन, पीसीसी सड़क निर्माण की मांग,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत मुख्य सड़क से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप सोना नदी स्थित पुलिया तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। इसके पहले ग्रामीणो ने भाजपा के नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के उपस्थिति में ग्रामीणों ने सड़क जर्जर सड़क पर प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में बताया गया है कि कुचाई मुख्य मार्ग से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप स्थित पुलिया तक की सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों एवं आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़मय बन जाता है। इसके कारण आए दिन फिसलकर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों सहित राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क पर बडे बडे गड्ढे, उडती धूल और बारिश में जलभराव से पैदल चलना और वाहन चलाना दोनो खतरनाक हो गया है। गहरे गड्ढो के कारण आए दिन साइकिल, बाइक और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए उक्त सड़क का शीघ्र पीसीसी पथ निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की है। वही ज्ञापंन में लगभग 86 ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे। जर्जर सड़क को लेकर प्रदर्शन करने, ज्ञांपन सौपने में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रमुख गुडडी देवी, जिप सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, सत्येन्द्र कुम्हार, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्वासी, डुमू गोप, कृष्णा सोय सहित आदि उपस्थित थे।
