खरसावां में डेढ़ माह तक चलने वाली पारंपरिक
आखान यात्रा शुरू, आकर्षिणी देवी के चरणों में झुके हजारों
शीश, पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना
Kharsawan
खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के दरबार में अर्जी लगाने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने से मां के प्रति भक्तों की आस्था विश्वास दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यज्ञों में जो महत्व अश्वमेघ का है। पर्वतों में जो महत्व हिमालय का है, उसी तरह यात्राओं में आखान यात्रा को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानते हुए हजारों श्रद्वालु खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के आखान यात्रा में शामिल होकर शीश झुकाया। और माता आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना पारम्परिक रीति रिवाज के तहत किया। आस्था व विश्वास के प्रतिक मां आकर्षिणी देवी की पूजा अर्चना करने व आखान यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न्ा राज्यों से हजारों की संख्या में श्रदालुओं का आना जारी है। श्रदालुओं ने पुरे परिवार के साथ माता आकर्षिणी देवी के मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। कोल्हान प्रमंडलीय क्षेत्र के साथ साथ झारखंड, बिहार, ओड़िसा, पंश्चिमी बंगाल से हजारों की संख्या में श्रदालुओं का आना जारी है। माता आकर्षिणी देवी के दरवार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी पहुचें। मां आकर्षिणी देवी के समक्ष शीश झुकाते हुये क्षेत्र की खुशहाली व विकास की कामना की। श्रदालुओं ने पुरे परिवार के साथ माता आकर्षिणी देवी के मंदिर पहुचे और पूजा अर्चना कर परिवार के साथ क्षेत्र के खुशहाली के लिए कामना की। खरसावां के चिलकु स्थित मां आकर्षिणी पीठ 320 फीट ऊंची चोटी पर स्थापित आकर्षिणी देवी की पूजा-अर्चना सुबह से शाम तक चलती रही। श्रद्वालु आखान यात्रा में शामिल होकर आकर्षिणी देवी की पुजा-अर्चना की।

मां का आशीर्वाद कण-कण में है, मां आकर्षिनी की कृपा से
में विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बने- अर्जुन मुंडा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मां आकषिणी का आशीर्वाद कण-कण में है। प्रत्येक जीवन में है, सब के ऊपर मां की कृपा हमेशा बनी रहती है। मां की कृपा के बल पर ही हम सब जीवन में खुशहाली हैं। उन्होंने कहा कि मेरी माता 91 साल की है। वह हमेशा मां आकषिणी की पूजा कर हमें आशीर्वाद देती है। मां आकषिणी की कृपा से मैं विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री भी बने। चाहे स्वर्ग हो या नरक हो, ऊपर हो या नीचे हो, पेड़ हो या पौधा हो, धरती हो या आकाश हो, हर जगह तुम हो, तुम्हारी वजह से हमारा अस्तित्व है मां। यही प्रकृति है, यही पर्यावरण है, यही संसार है, ही विश्व है, यही प्रकृति है। इसका अनावरण करने का ज्ञान, इसको समझने का ज्ञान, हम सबको मिले मां से प्रार्थना है। इस आखान यात्रा के दिन में मां आकषिणी से हम ही प्रार्थना करते हैं सबका भला हो, सब खूसहाल हो, विश्व की शांति हो, घर की शांति हो, समाज की शांति हो, प्रत्येक घर के प्रत्येक बच्चे खुशहाल हो। हम कामना करते हैं। सत्य के रास्ते मैं चलकर भविष्य बनाएं। तभी समाज खुशहाल रहेगा। श्री मुंडा ने कहा कि हमारे जीवन का खुशहाली सबसे बड़ा उपलब्धि है। लंबा जीवन होना चाहिए लेकिन खुशहाली का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे देवी देवता पहाड़ों के ऊपर में है, हमारे देवी देवी देवता इन्हीं जंगलों के बीच में है। हम वन कानून की बात करते हैं। उसके पीछे का कारण नहीं है कि हमारे देवी देवता, हमारे ईश्वरीय शक्ति इन पौधों, इन जंगलों में, पहाड़ों में देखते हैं। इस मिट्टी में देखते हैं। यह मिट्टी हमारी मां है। जिससे हमें अनाज मिलता है। यह धरती हमारी प्रकृति है। इसीलिए हमारे देवी देवताओं को इस प्राकृतिक के बीच में देखते हैं।

भक्तो के हर मुराद पूरा करती है मां-गागराई
माता आकर्षिणी देवी के दरबार में खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी पहुचें। मां आकर्षिणी देवी के समक्ष शीश झुकाते हुये क्षेत्र की खुशहाली व विकास की कामना की। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मां आकर्षिणी देवी भक्तो के हर मुराद पूरा करती है। मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा। इसके लिए में प्रयासरथ हू। उन्होने कहा कि निकट समय में मां शक्ति पीठ को आगे विकसित करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मां के चरणो में शीश झुकानें वाले श्रद्वालुओं को शक्ति प्रदान करे।

मां आकर्षिणी देवी सभी को समृद्वि प्रदान करे-सोनाराम
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि मंा आकर्षिणी देवी न केवल खरसावां, बल्कि सम्पूर्ण देशवासियों के लिए आस्था का प्रतीक है। श्रद्वालु जिस आस्था व श्रद्वा के साथ मां आकर्षिणी देवी की पूजा करते आ रहे है। वह सराहनीय है। उन्होने कहा कि आकर्षिणी देवी देशवासियों को सुख और समृद्वि प्रदान करे। हर व्यक्ति और तबका इन मंकर संक्राति त्योहर का पूरा आंनद ले। शांति एवं सद्वाव का माहौल बना रहे यही मंा आकर्षिणी देवी से कामना की जाती है। साथ ही कहा कि सभी भक्तो के दुख दूर करे। सबकी मनोकामनाएं पूरी करे। यही प्रार्थना है। इसके अलावा हर घर में अपार सुख, शांति, समृद्वि और प्रेम का वास हो यही कामना है।

उपासना के साथ हुई देवी की पूजा अर्चना
मां आकर्षिणी देवी के भक्त खाली पेट उपासना कर पूजा अर्चना करने व आखान यात्रा में भाग लेने पहुचें। और मां आकर्षिणी मंदिर पहुचकर सिन्दुर, दीया, अगरबती, अरूवां चावल, कस्सा, फल या गुआ ,मिठाई, केला, नारियल, बेलपते, फुल आदि लेकर पूजा अर्चना की।

विभिन्न्ा समिति ने बांटा चना गुड़, चाय
खरसावां के मां आकर्षिणी देवी के आखान यात्रा में जय मां आकर्षीणी युवा जागृति क्लब रेगोगोडा, आदर्श युवा समिति जगन्नाथपूर एवं शहीद निर्मल महतो स्मारक सेवा समिति डागरडीहा सीनी के द्वारा अलग-अलग शिविर लगाकर चना, गुड, चाय, नीबू पानी का निःशुल्क वितरण किया।
ये थे मौजुद
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिह सोय, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, डॉ मीरा मुंडा, जिप कालीचरण बानरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, रमानाथ महतो, विजय महतो, मुखिया सबिता मुंडारी, इंस्पेक्टर नितिन सिंह, थाना प्रभारी गौरव कुमार, रामजी सिंहदेव, ग्राम प्रधान शिव शंकर हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान हरमोहन महतो, सुधीर मंडल, भवेश मिश्रा, नारायण सरदार, आदि मौजुद थे।
